रीट की सीबीआई जांच कराने से डरी कांग्रेस सरकार गुंडों से करा रही हमले- पुरोहित

Feb 7, 2022 - 22:06
 0
रीट की सीबीआई जांच कराने से डरी कांग्रेस सरकार गुंडों से करा रही हमले- पुरोहित
रीट की सीबीआई जांच कराने से डरी कांग्रेस सरकार गुंडों से करा रही हमले- पुरोहित

सिरोही (रजस्थन/ रमेश सुथार रमेश‌) भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया पर हुए हमले को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर सुनियोजित तरीके से कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया की लोकप्रियता से घबरा गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया किसान, आमजन व छात्रो की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे है ये संघर्ष इनकी ऐसी हरकतों से रुकने वाला नही हैं। पुरोहित ने कांग्रेस की स्थिति को खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली बताया।
पुरोहित ने कहा  कि अगर कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया अशोक गहलोत यह सोचते हैं की वे पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करवा कर एक भाजपा के कार्यकर्ता को दबा सकते हैं तो यह उनकी भूल है। सच्चाई यह है कि रीट परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से कांग्रेस की सरकार बौखला गई है और अब कांग्रेस सीधे तौर पर गुंडागर्दी पर उतर आई है जिसे राजस्थान की जनता कभी सहन नहीं करेगी ।
रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि एक किसान के बेटे और जनप्रतिनिधि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस प्रकार के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और राजस्थान की जनता  डॉ सतीश पूनिया जी के साथ खड़ी है और आगामी चुनावों में राजस्थान की जनता इस जुल्मी और निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया पर कोटा में रविवार को हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए घटना को कायराना हरकत बताया है। वह रीट परीक्षा भ्रष्टाचार में पूरी तरह फंस चुकी है। कांग्रेस ने राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को कारोबार बना दिया है। हजारों परीक्षार्थियों के साथ धोखा हुआ है। सतीश पूनिया ने छात्रों के हक की आवाज़ उठाई तो कांग्रेस नीच हरकतों पर उतर आई और पूनिया पर जानलेवा हमला करा दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है