अपना घर इकाई समिति ने दो महिला प्रभु जी को अपना घर आश्रम बझेरा किया रवाना

May 23, 2023 - 18:37
 0
अपना घर इकाई समिति ने दो महिला प्रभु जी को अपना घर आश्रम बझेरा किया रवाना

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज)  अपना घर सेवा समिति कठूमर के सहयोग से मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ बाईपास पर 75 वर्षीय अर्ध विक्षिप्त अवस्था में रह रही एक महिला प्रभु जी व टिटपुरी से मानसिक रोगी महिला प्रभु जी को अपना घर आश्रम भेजा गया। समिति को 75 वर्षीय महिला प्रभु जी के बारे में सुचना मिली जिसके बारे में मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में अवगत कराया गया जहां से आई एंबुलेंस में बिठाकर रवाना किया गया।
साथ ही कस्बा निवासी विपिन खंडेलवाल की सुचना पर टिटपुरी से एक महिला प्रभु जी को भी अपना घर आश्रम से आई एंबुलेंस में रवाना किया गया। इस दौरान दोनों महिला प्रभु जी का पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर आश्रम से आए चालक प्रेमराज व महिला सेवा साथी अंजू को कागज सुपुर्द किए गए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल कूलवाल, संरक्षक सोमेश्वर चौधरी, अशोक भारद्वाज आदि सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................