भाजपाइयों का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजित

Apr 8, 2025 - 18:50
Apr 8, 2025 - 18:54
 0
भाजपाइयों का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजित

रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा)  भारतीय जनता पार्टी मंडल रामगढ़ में भाजपा के स्थापना दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम कस्बे के विधायक जन सेवा केंद्र पर आयोजित हुआ। जिसमें मंडल प्रभारी के रूप में दिगंबर सैनी  व नरेश गुप्ता  आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी ने की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दिगंबर सैनी  ने बताया भाजपा का चुनावी सफलता एवं संघटनात्मक विस्तार भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा पर प्रकाश डाला गया.साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत कार सेवकों का सम्मान व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर भाजपा का ध्वज लगाया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष  महावीर जैन, राजेंद्र मिश्रा, किशन बलाई, बृज बिहारी चौधरी, बनेसिंह पोसवाल, धर्मपाल भारद्वाज , जयप्रकाश गुर्जर, नवल किशोर मीणा, नीरज शर्मा, जय किशन मीणा, अशोक सिंह बना आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................