भारत विकास परिषद ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल को पहनाया चांदी का मुकुट

Feb 13, 2023 - 17:21
 0
भारत विकास परिषद ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल को पहनाया चांदी का मुकुट
भारत विकास परिषद ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल को पहनाया चांदी का मुकुट

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारत विकास परिषद शाखा बयाना द्वारा अमर पैलेस होटल में देर शाम भरतपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर ऋषि बंसल एवं भाजपा नेत्री डॉ ऋतु बनावत द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ सामूहिक वंदेमातरम गायन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। परिषद द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल एवं भाजपा नेत्री डॉ ऋतु बनावत का शाल साफा एवं चांदी का मुकुट पहनाकर माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम में जय अंबे इवेंट्स के कलाकार प्रवीण दीक्षित अलीगढ़ एवं चेतन शर्मा द्वारा देश भक्ति गीतों से ओतप्रोत हें प्रीत जहां की रीत सदा, ऐसा देश है मेरा, मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू अन्य गीत सुनाकर सुंदर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। राष्ट्रगान एवं सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस अवसर पर मुख्य संरक्षक डॉ रामकुमार गुप्ता, संरक्षक विनय अग्रवाल, सचिव रमन धाकड़, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र देशमा, प्रचार प्रमुख योगेश पाराशर, महिला प्रमुख रजनी गुप्ता, सांस्कृतिक प्रमुख बबीता जैन, संस्कार प्रमुख रेणु मिश्रा, सह सचिव स्वीटी शर्मा, सेवा प्रमुख पूजा शर्मा, जितेंद्र रावत, अशोक गोयल, योगेंद्र उपाध्याय, करणपाल सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में परिषद परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है