नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण हो सकता हैं बड़ा हादसा: आनन-फानन में घटिया सामग्री से डलवाए फैरोकवर, दो दिन भी नहीं चले

Nov 17, 2022 - 13:05
 0
नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण हो सकता हैं बड़ा हादसा: आनन-फानन में घटिया सामग्री से डलवाए फैरोकवर, दो दिन भी नहीं चले

वैर (भरतपुर ,राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय) वैर कस्वा के भरतपुर दरवाजा बाहर नगरपालिका प्रशासन ने नाला निर्माण कार्य कराकर लोगों को मुसीबत में डाल दिया गया है। कुछ समय पहले ही इस नाले का निर्माण कार्य कराया गया था। लेकिन नाले के ऊपर फैरोकवर घटिया सामग्री से तैयार कराकर कार्य को पूर्ण कर दिया। फैरोकवर कुछ ही समय में टूट गये। समाचार लगने के बाद नगरपालिका प्रशासन अपनी कुंभ करण नींद से जागा। नाले पर दो तीन फैरोकवर दुबारा से घटिया सामग्री के डलवाए जो कि दूसरे दिन ही टूट गये। इससे नगरपालिका प्रशासन के निर्माण की गुणवत्ता देख कर अन्दाजा लगाया जा सकता है कि सरकार द्वारा बिकास के लिए कितना पैसा खर्च कर रही है। लेकिन नगरपालिका प्रशासन सरकार द्वारा दिए जाने वाले विकास के पैसौ का दुरपयोग करने में लगा हुआ है। जहां यह नाला का निर्माण कार्य कराया गया है वह स्थान कस्वा के व्यस्त मार्ग वाला स्थान होने के कारण आवागमन पैदल, मोटरसाइकिल, टैक्टर ट्राली, साईकिल,बस, ट्रक आदि साधनों का निकलना हर समय लगा रहता है। पशुओं का भी आना जाना लगा रहता है। स्कूलों के बच्चों के साथ साथ हलैना,हन्तरा, भरतपुर, नदबई, आदि जगहों पर आने जाने वाले लोगों को इस रास्ते से गुजरना पड़ता है।  नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी मौन धारण करके चुप्पी साधे हुए हैं। नगरपालिका प्रशासन ने समय रहते हुए इस ओर ध्यान नहीं दिया तो किसी दिन कोई बड़ा हदसा हो सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है