राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरिया में धुमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

Feb 10, 2024 - 12:52
 0
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरिया में  धुमधाम से मनाया  वार्षिकोत्सव

गुरला (बद्रीलाल माली) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय साकरिया में आज वार्षिक उत्सव एवं आशीर्वाद समारोह, भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक सहाड़ा सीबीईओ राजेश कुमार शर्मा , कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ ढोसर दिलीप सिंह चुंडावत चुंडावत, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य बलवीर सिंह चुंडावत, ऐसीबीईओ अक्षय राज सिंह झाला,पूर्व ऐडीईओ गोपाल लाल दाधीच, भगवत सिंह चुंडावत, मदनलाल दाधीच थे कार्यक्रम में बालक बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के भामाशाह का तिलक माल्यार्पण और ऊपरना और साफा पहनाकर स्वागत किया गया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजित कार्यक्रम में।  मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार जी शर्मा  ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  प्रस्तुत की तो एक अलग ही उत्साह नजर आया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक घनश्याम शर्मा ने सभी अतिथियों का  आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में गीता जोशी राजेंद्र कुमार रमेश कुमार सरदार मीणा रामसागर जीतराम शिक्षक उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................