बावड़ी के बहुचर्चित गेनाराम हत्याकांड में 2 साल से फरार 10 हजार का ईनामी गिरफ्तार, पूर्वोत्तर राज्यों में काट रहा था फरारी
बावड़ी (जोधपुर /मिश्रीलाल लखारा) बावड़ी कस्बे में गेनाराम हत्याकांड का 10 हजार का ईनामी आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार
डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की कार्रवाई, पूर्वोत्तर राज्यों में फरारी काट रहा था
वांछित एवं ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी जोधपुर ग्रामीण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बावड़ी के बहुचर्चित गेनाराम हत्याकांड में करीब दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सीताराम पुत्र पेमाराम, जाति जाट, निवासी किरमसरिया, थाना मथानिया, जोधपुर आयुक्तालय है। आरोपी वर्ष 2024 में बावड़ी कस्बे में हुए गेनाराम हत्याकांड के प्रकरण संख्या 218/2024 में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पूर्वोत्तर राज्यों में फरारी काट रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के निकट सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा को वांछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को डीएसटी को सूचना मिली कि दो साल से फरार आरोपी सीताराम बावड़ी की तरफ आ रहा है।
सूचना मिलते ही डीएसटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बावड़ी-कास्टी रोड पर नाकाबंदी की और आरोपी सीताराम को दस्तयाब कर लिया। आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस थाना खेड़ापा को सुपुर्द किया गया है।
कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा, सहायक उप निरीक्षक श्रवण कुमार भंवरिया, हेड कांस्टेबल मदन मीणा, हरेन्द्र लोहरा, कांस्टेबल पप्पूराम (आसूचना) तथा अशोक भाटी की विशेष भूमिका रही।

