दातागंज विधायक के विधानसभा क्षेत्र में होली मिलन कार्यक्रम:उसावां, उसैहत अलापुर होली मिलन समारोह में हुए शामिल

Mar 11, 2023 - 02:40
Mar 11, 2023 - 02:50
 0
दातागंज विधायक के  विधानसभा क्षेत्र में होली मिलन कार्यक्रम:उसावां,  उसैहत अलापुर होली मिलन समारोह में हुए शामिल

यूपी/बदायूँ (अभिषेक वर्मा)


यूपी/बदायूँ - जिला बदायूं के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया की विधानसभा 117 दातागंज की नगर उसावां में भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह   नगर के जेडी लॉन उसावां में हुआ , वक्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा , क्षत्रिय महासभा के अनिल प्रताप सिंह चौहान ने आये अथितियों को भाजपा का चिन्ह कमल भेंट किया।भाजपा के होली मिलन समारोह को भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विविधताओं का देश है यहाँ पर कई भाषाएं बोली जाती हैं , विभिन्न धर्मों व सम्प्रदाय के लोग निवास करते हैं ऐसा किसी अन्य देश में नहीं है , माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सम्पूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाया है , वह वही काम करते हैं जो देश और जनता के हित में हो , हम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए , आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है , भाजपा विधायक के साथ साथ बदायूँ प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा , पूर्व विधायक सिनोद शाक्य , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह , नेकपाल कश्यप , पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्रपाल गुप्ता ने भी सम्बोधित किया , क्षत्रिय महासभा के अनिल प्रताप सिंह चौहान ने इस मौके पर भाजपा का कमल चिन्ह होली मिलन समारोह में अथितियों को भेंट किया ,

कार्यक्रम में निकाय चुनाव प्रभारी सन्तोष कुमार गुप्ता , भाजपा के मण्डल अध्यक्ष ओपी सिंह , देवेश सिंह , नरेश कश्यप सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही दातागंज विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामो में पहुंचकर होली मिलन करते हुए नगर पंचायत उसैहत पहुँचे जहाँ भजापा नेता पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता  अपनी धर्मपत्नी  सैनरा वैश्य निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष  के साथ अपने आवास पर दातागंज विधायक का ढोल बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया, साथ ही उसैहत नगर के काफ़ी संख्या में लोगों ने भजापा नेता पूर्व चेयरमैन उसैहत गौरव गुप्ता के आवास पर जलपान किया, जलपान में वरिष्ठ भाजपा नेता बदायूँ प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा , पूर्व विधायक सिनोद शाक्य , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह साथ रहे,  वही होली मिलन उसहैत कार्यक्रम में दातागंज विधायक ने क्षेत्रवासियों से  गले मिल कर  होली की शुभकामनायें देते हुए   होली मिलन कार्यक्रम को सफल बनाया इसके बाद दातागंज विधायक दातागंज विधानसभा क्षेत्र के अलापुर में भाजपा नेता शारदाकांत सीकू भैया के नेतृत्व में होली मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचकर सम्बोधन किया एवं मौजूद सभी लोगों से गले मिलकर शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................