हरियाणा के प्रतिबंधित पहाड का अवैध खनन पत्थर, राजस्थान की वैध लीज में गिरा,चोरी होने की सम्भावना, सुरक्षा के कोई इंतजाम नही

May 3, 2023 - 07:29
May 3, 2023 - 09:19
 0
हरियाणा के प्रतिबंधित पहाड का अवैध  खनन पत्थर, राजस्थान की वैध लीज में गिरा,चोरी होने की सम्भावना, सुरक्षा के कोई इंतजाम नही

पहाड़ी,भरतपुर (भगवनदास)

पहाड़ी- हरियाणा के प्रतिबंधित पहाड  (वन-क्षेत्र )में खनन माफियाओं गुरूवार रात्रि को अवैध ब्लास्टिक कर करीब छ:सौ मीटर पहाड को गिरा दिया है।जिसका पत्थर करीब ६ सौ डम्फर राजस्थान सीमा मे आकर लावारिस हालत मे पडा हुआ है।जिसकी शिकायत वन विभाग व स्थानिय सरपंच द्वारा हरियाणा के सम्बधिंत विभाग के उच्चाधिकारियों से कर दी गई है।उसके बाद तीन दिन गुजरने के बाद कोई कार्रवाही नही हो सकी है।जिसके कारण करोडो के पत्थर की चोरी से गायव की सम्भावना बनी हुई है।
             पहाड़ी के नांगल क्रशर जॉन  की लीज सख्या ४२५ से सटा हरियाणा के फिरोजपुर झिरका की ग्राम पंचायत चितौडा व नाहारिका का पहाड स्थित है। जिसको खनन माफियाअंो ने ब्लास्टिंग करके गिरा दिया है। जिसमें से करीब ६सौ डम्फर पत्थर राजस्थान की सीमा मे पडा हुआ है। जिसे खनन माफिया चोरी से उठाने की फिराक मे टकी टकी लगाऐ बैेठा है। 
खनन माफियाओ का गठजोड- 
हरियाणा के खनन माफियाओ ने राजस्थान के वैध लीज धारको के साथ मिलकर हरियाणा के पहाड में ब्लास्टिंग को अंजाम दिया  है। जिसमे दर्जनो माफिया शामिल बताऐ जाते है। राजस्थान राजनेता के हिस्सेदार लीज धारक भी शामिल बताऐ जाते है।
रात में पत्थर चोरी होने की सम्भावना-
 राजस्थान के खनन माफियाओ व रसूखदारो की मिलीभगत से नाहारिका व चितौेडा के पहाड में ब्लाटिंग को अंजाम तक पहुचाया गया।जिसमे सीमा से सटे गांव बीमा, चांदडका, बसई, रं वा फिरोजपुर झिरका तक के माफिया शामिल है। सवाल यह है की  वन क्षेत्र का प्रतिबङ्क्षधत पहाड ढाह दिया गया करोडो का पत्थर बिना सुरक्षा के पडा हुआ है। जिसकी जिम्मेदार राजस्थान व हरियाणा सरकार के विभाग नही उठा रहे  है जो जॉच व रिर्पोट कर अपने बचाव मे लगे हुए है।  इनकी कहन- 
हरियाणा के चितोैडा सरपंच ईसाक खान ने फिरोजपुर झिरका के उपमंण्डल अधिकारी को पत्र लिखकर २७अप्रेल को खनन माफियाओ द्वारा नाहारिका व चितौडा के पहाड में ६००मीटर  पहाड गिरा दिया है। इस  मामले मे पूर्व में भी शिकायत किए जाने की हवाला दिया गया है। 
-हरियाणा के खान व एंव भू- विज्ञान विभाग के वन रक्षक राकेश कुमार  ने थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका के नाम रिर्पोट पेश कर छ: लोगो को नामजद किया है। 
   -राजस्थान के खनिज विभाग के एम.ई रामनिवासी मंगल का कहना है हरियाणा के पहाड का पत्थर राजस्थान की बेध लीज सख्या ४२५  मे पडा हुआ है। हरियाणा ने हम से सम्पर्क  नही किया है।यह पता नही पहाड कैसे गिरा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................