प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सर्व समाज के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलनो का कराया जाएगा आयोजन- डॉ शैलेश सिंह

बसंत पंचमी बघेल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 16 जोड़े एक साथ विवाह सूत्र में बंधे

Jan 26, 2023 - 18:56
 0
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सर्व समाज के लिए  सामूहिक विवाह सम्मेलनो का कराया जाएगा आयोजन- डॉ शैलेश सिंह

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ नीरज जैन) यहां बसंत पंचमी के पावन अवसर पर कस्बे के कामां रोड स्थित बृज किंग फार्म में  बघेल समाज डीग द्वारा पंचम आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बघेल समाज के 16 जोड़ों के विवाह अलग-अलग मंडप बनाकर सनातन विवाह पद्धति संपन्न कराए गए इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह का आयोजन कमेटी द्वारा  चाँदी का मुकुट, साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

डॉ शैलेश सिंह ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित 16 दंपत्तियों को उनके सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलनों से गरीब एवं मध्यमवर्ग परिवारों को संबल मिलता है।  डॉ. शैलेश सिंह ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा का शासन आने पर हम समय-समय पर सर्वसमाज के लिए ऐसे विवाह सम्मेलनों का आयोजन करेंगे, जिससे किसी भी परिवार को अपने बेटे-बेटियों के विवाह में होने वाले खर्च की चिंता न हो। इस अवसर पर ओमप्रकाश कौशिक, दाऊदयाल नसवारिया, लाला पहलवान, गौरव सोनी, दुष्यंत परमार उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है