अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अलवर इकाई कीजिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित

May 24, 2023 - 16:14
 0
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अलवर इकाई कीजिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित

अलवर (राजस्थान/ अमित भारद्वाज)  अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अलवर इकाई द्वारा जय कंपलेक्स में कार्यकारिणी सदस्यों की मासिक बैठक में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  सुनील जैन के साथ  जिलाध्यक्ष  नरेंद्र शर्मा , संरक्षक  आनंद अग्रवाल , जिला सचिव  देवेंद्र विजय, एडवोकेट श्रीमती रचना गोयल ,  कोषाध्यक्ष   वेद प्रकाश अग्रवाल , सह सचिव  उमेश लवानिया, डा प्रेम सिंह ,  अरविंद सिंह एवं श्रीमती उषा अग्रवाल के साथ मंच के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस बैठक में अगले माह 10 एवं 11 जून 2023 को होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक एवं 8 से 10 सितंबर 2023 तक दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों के विषय तथा 1 अगस्त 2023 से चलने वाले सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। 
इस बैठक में आगामी  कार्यक्रमों को देखते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा द्वारा अलवर शहर में प्रत्येक वार्ड में एक संयोजक की नियुक्ति के प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सहमति जताई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  सुनील जैन ने कहा की शीघ्र ही अलवर शहर के हरेक वार्ड में  वार्ड संयोजक नियुक्त किये जायेंगे इसी के साथ बैठक समापन किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................