नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपा

Jan 8, 2023 - 12:15
 0
नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपा

भरतपुर (राजस्थान /कौशलेंद्र दत्तात्रेय) नगर थाना इलाके में उत्तर प्रदेश की बलरामपुर पुलिस ने दबिश देकर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। दोनों ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से करीब 48 हजार रुपए निकाल लिए थे। जिससे आहत होकर व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। घटना का मामला मृतक के भाई ने बलरामपुर जिले के महराजगंज तिराई थाने में दर्ज करवाया था। घटना 6 सितंबर 2022 की है। आबुद्दीन नाम के व्यक्ति ने महराजगंज तिराई थाने पर मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका भाई सफाई कर्मचारी था। वह 6 सितंबर को अपनी ड्यूटी पर गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा जिसके बाद उसकी तलाश की गई तो उसका शव एक सड़क के किनारे पड़ा मिला। जिस पर आबुद्दीन ने आसपास पूछताछ की तो पता लगा कि उसका भाई ड्यूटी खत्म कर पैसे निकालने के लिए ई-मित्र पर गया था। जहां उसे पता लगा कि उसके खाते से सारे पैसे संजीव नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। जिससे आहत होकर आबुद्दीन के भाई आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने के बाद आबुद्दीन ने शिकायत दर्ज करवाई। जिस ओर बलरामपुर पुलिस संजीव नाम के व्यक्ति की खाते की डिटेल्स निकाली और वह कल नगर थाना पहुंची, जहां से वह नगर पुलिस के साथ मिलकर दो आरोपियों मुश्ताक और शाहरुख को अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार किया। जिसमें बाद बलरामपुर पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है