कठूमर में तंबाकू निषेध कार्यशाला का पंचायत समिति सभागार में हुआ आयोजन

Mar 15, 2022 - 20:52
 0
कठूमर में तंबाकू निषेध कार्यशाला का पंचायत समिति सभागार में हुआ आयोजन

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज) पंचायत समिति सभागार में राज सरकार की जन घोषणा क्रियान्वित एवं निरोगी राजस्थान के अंतर्गत तंबाकू मुक्त राजस्थान 100 दिवसीय कार्य योजना निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खंड के अधीन समस्त खंड अधिकारियों ने हिस्सा लिया। तथा उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीणा ने विभागीय अधिकारियों को तंबाकू पदार्थ से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए।
 इस कार्यशाला में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत खंड कार्यक्रम प्रबंधक गजेंद्र सिंह द्वारा कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण दिया गया और साथ ही खंड खेडली में अभियान के अंतर्गत तंबाकू मुक्त राजस्थान सौ दिवसीय कार्यशाला को सफल बनाने बनाकर पूरे खंड के अधीन समस्त सरकारी कार्यालयों एवं उसके आसपास के 100 गज के क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद का सेवन निषेध किए जाने हेतु अभियान चलाए जाने की अपील की। इस कार्यशाला में तहसीलदार हनीफ खान कठूमर, विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र सिंह कुशवाहा, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. रवि राज, महिला एवं बाल विकास अधिकारी आशा गुर्जर ,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आदि अधिकारियों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है