कठूमर में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त केके खंडेलवाल का किया भव्य स्वागत
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड मुख्यालय स्थित अहिंसा सर्किल पर रविवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल का सर्व समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
गोपेश भारद्वाज के नेतृत्व में उपस्थित समाजजनों ने के.के. खंडेलवाल सहित उनके साथ आए विकास खंडेलवाल एडीजे एवं मुख्य अभियोजन अधिकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रविन्द्र खंडेलवाल का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
वही बताया कि के.के. खंडेलवाल कठूमर उपखंड क्षेत्र के खेड़ली कस्बे के मूल निवासी हैं और 1985 बैच के हरियाणा कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे नई दिल्ली में द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर के दौरान चंडीगढ़ के उपायुक्त, जिला मजिस्ट्रेट सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए के.के. खंडेलवाल ने युवाओं से शिक्षा के प्रति गंभीर रहने का आह्वान किया और कहा कि नियमित अध्ययन, संयम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि नशा विनाश की जड़ है।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल, सतीश पंसारी, मोती बजाज, कैलाश कूलवाल, अमित खंडेलवाल जग्गा, अशोक जैन, महेश अग्रवाल, सुमित सोनी, विकास भारद्वाज, रिमांशु शर्मा, आकाश चौधरी, राजीव खंडेलवाल, रवि बजाज, सोनू गप्पी, लोकेश खंडेलवाल, मोहन खंडेलवाल, गगन खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


