कस्बा अलावडा़ में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा घटिया निर्माण सामग्री से बनाया गया नाला डेढ़ वर्ष में ही टूटा

Jan 27, 2026 - 11:09
 0
कस्बा अलावडा़ में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा घटिया निर्माण सामग्री से बनाया गया नाला डेढ़ वर्ष में ही टूटा

रामगढ़ (राधेश्रायाम गेरा) रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुठी से शेरपुर वाया कस्बा अलावड़ा चौमा सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया गया था। जिसमें कस्बा अलावडा़ में पर्याप्त जगह ना होने के कारण सीमेंट सड़क का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। उसके बाद ग्राम पंचायत और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटवा सीमेंटेड सड़क का कार्य पूरा करा दिया। लेकिन साइडों में ग्राम पंचायत और विभाग द्वारा अतिक्रमण नहीं हटवाने से ठेकेदार द्वारा सीमेंटेड सड़क के किनारे किनारे छोटे छोटे टुकड़ों में नाली निर्माण करा इतिश्री कर ली। जबकि जैन आटा चक्की, गुरुद्वारा मोड़ और आंगनबाड़ी केंद्र मेव मौहल्ले में नाला निर्माण ही नहीं कराया गया।

जिससे अधूरी नालियों का निर्माण कराने से नालियों का पानी ढलान में जोहड़ में नहीं जाने से एक तरफ सड़कों पर फैल रहे गंदे पानी और कीचड़ से आमजन परेशान होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अलावडा़ के वार्ड नंबर 4 सैनी मोहल्ले में बनवाया गया नाला घटिया सामग्री से बना होने के कारण डेढ़ वर्ष में ही टूट कर बिखर गया है और जगह जगह अपनी दिवार के साथ से जगह छोड़ चुका है जो कि कभी भी टूट सकता है।
शिकायत करता सुनील सैनी और हरिओम दीक्षित सोनू सैनी वेदांशु रावल अभिषेक रावल घनश्याम सैनी आदि ने बताया इस नाले निर्माण में विभाग और ठेकेदार की मिली भगत रही है इसी कारण नाला निर्माण ना तो पूरा हुआ है और जो हुआ है वह भी घटिया क्वालिटी का कराया गया है। ठेकेदार ने मन माने तरीके से ही जहां जहां जगह मिली वहां बिना पटरी बनाए ही सड़क से सटा कर नाला बना दिया और नाले में घटिया सीमेंट और डस्ट का उपयोग किया गया जबकि यहां तीस फुट चौड़ी सड़क बननी चाहिए थी। जिसमें 18 फुट सीमेंटेड सड़क तीन तीन फुट की पटरी और उसके बाद तीन तीन फुट में नाला निर्माण कार्य होना चाहिए था।
इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग की सहायक अभियंता खुशबू मीणा से बात की तो उन्होंने कहा कि पहले भी कस्बा अलावडा़ में नाला टूट गया था उसे हमने सही कराया था अब भी मैं दिखवा लेती हूं यदि टूट गया है तो सही करा दिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है