आर्दश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संसाधन एंव स्टाफ के अभाव मे मरीज परेशान

Sep 24, 2022 - 04:07
 0
आर्दश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संसाधन एंव स्टाफ के अभाव मे  मरीज परेशान

पहाड़ी,भरतपुर

पहाड़ी उपखण्ड के पहाड़ी कस्बे मे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को आर्दशसीएचसी में संचालित है। लेकिन मरीज को असुविधाओ के कारण परेशानी  का सामना करना पड रहा है। 
      सरकार ने पहाड़ी सी.एच.सी को आर्दश सी.एच.सी कर दिया है लेकिन स्टाफ की बढोतरी नही हो सकी है। प्रतिदिन मरीजो की सख्या सौ से बढकर ५ सौ तक जा पहुची है।वही क्षेत्र में टी.बी की मरीेजो की सख्या दिन प्रतिदिन बढ रही है। मरीजो का कहना हैकि सरकारी बेस एम्बुलेंन्स में मरीज का सफर निजी वाहनो के अपेक्षा मंहगा पड रहा है। महिला व शिशु बाल रोगीयो को विशेषज्ञो के अभाव में अच्छी खासी परेशानी उठानी पड रही हेै। 
       कहने को आर्दश सी.एच.सी है। लेकिन सुविधाओ के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नही है मरीजो की जॉच के लिए सोनाग्राफी,अन्य उपकरण उपलब्ध नही होने से मरीजो को प्राईवेट जॉच करानी पडती है। जिससे उनको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड रहाहै।अच्छी खासी परेशानी उठानी पड रही हेै।महिला चिकित्सक व बाल रोग विशेषज्ञ के अभाव मे महिला व बच्चो को उपचार के निजी चिकित्सालयो मे शरण लेनी पड रही है।


 स्टाफ का अभाव-
  चिकित्सालय का नया भवन बनकर तैयार है जो विवादित है। एल.एच.वी, ए.एन.एम के एक एक ,सिनियर नर्सिग अधिकारी के दो पद रिक्त पडे हुए है जिसके कारण मरीजो की मारामारी के समय घायलो के उपचार के समय इंजेक्शन लगाने के  काम अशिक्षित कर्मी करते देखे जाते है। 
असुविधाओ का आलम -
पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगा हुआ है। जो लम्बे समय से खराब पडा हुआ है। मरीजो को बेैठने के लिए पर्याप्त कुर्सीओ को अभाव  बना हुआ है यहॉ तक की कभी दुर्धटना ग्रस्त मरीजो का उपचार बरामदे मे लगी बेैठने की पटटीयो पर करना पडता है। प्रसूता वार्ड में गददो की हालत नाजुक तो बेड सीटो का अभाव बना हुआ है।प्रसूता महिला के साथ आने वाले परिजनो को बेैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नही है। 

इकबाल खॉ  चिकित्सा प्रभारी आर्दश सी.एच.सी पहाड़ी - आर्दश सी.एच.सी होने के बाद स्टाफ अभी बढा नही है। स्टाफ के अभाव में संविदाकर्मीयो से काम लिया जाता है। मरीजो की ओ.पी.डी सौ से बढकर  पांच सौ तक पहुच गई हेै। टी.बी के मरीज की सख्या दिन प्रतिदिन बढ रही है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................