मातृशक्ति की महामंडलेश्वर माँ ध्यानमूर्ति गिरी राष्ट्रीय अध्यक्ष
वृंदावन (विष्णु मित्तल) धर्म रक्षा संघ की ओर से अखंड दया धाम, परिक्रमा मार्ग वृंदावन पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन में हरिदास सम्प्रदा के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यानमूर्ति गिरी महाराज को शपथ ग्रहण कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए मां राधानंद गिरी महाराज एवं आचार्य दिव्याश्री ने और श्रीहरि वर्षा कौशल महाराज ने राष्ट्रीय महासचिव के पद हेतु शपथ ग्रहण की।धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म की रक्षा के लिए पुरुषों से अधिक मातृशक्ति का योगदान आवश्यक है, मातृशक्ति से प्राप्त संस्कारों के कारण ही सनातन धर्म का भविष्य सुरक्षित है।धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यानमूर्ति गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए महिलाओं को आगे बढ़कर आना चाहिए उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा संघ के बैनर तले संपूर्ण भारत वर्ष में सनातन के पुनर्जागरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।धर्म रक्षा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि आज केंद्र में और प्रदेश में सनातनी सरकारें होने के बाद भी हमारे गौ रक्षकों को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए नाजिया इलाही खान (सनातनी) ने कहा कि सिर्फ श्रीकृष्ण जन्मभूमि ही नहीं बल्कि मुगलों ने जितने भी सनातनी मंदिर ध्वस्त कर उनके ऊपर मस्जिद बनाई है ऐसे सभी स्थानों को वापस लेकर हम उन स्थानों पर मंदिरों की पुनर्प्रतिष्ठा करेंगे, उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा संतों के आशीर्वाद से ही संभव है।कार्यक्रम में धर्म रक्षा संघ के महासचिव श्रीदास प्रजापति, महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज, महामंडलेश्वर राधाप्रसाद देव जू महाराज, महामंडलेश्वर डा. आदित्यानंद महाराज, महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज, डा. मनोज मोहन शास्त्री, महामंडलेश्वर सत्यानंद अधिकारी, किशोर पचौरी, सुषमा अग्रवाल, शशि शुक्ला, डॉ.नीतू गोस्वामी, विष्णु प्रिया, ऐश्वर्या कौशिक, साध्वी विमल किशोरी, विनीत पांडेय, राधा गौड, विनीत द्विवेदी, डॉली शर्मा, मुकेश शर्मा,घनश्याम सिंह, विष्णु मित्तल,निरंजन ठाकुर आदि उपस्थित रहे |

