जन आक्रोश यात्रा मे तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब: कांग्रेस सरकार पर बरसे भाजपा के नेता

Dec 5, 2022 - 23:42
Dec 6, 2022 - 08:03
 0
जन आक्रोश यात्रा मे तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब: कांग्रेस सरकार पर बरसे भाजपा के नेता

रामगढ़ (अलवर, राजस्थान/ अमित भारद्वाज)

भाजपा के द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा तीसरे दिन रामगढ़ विधानसभा के इंदपुर मालपुर चिड़वाई नसवारी इत्यादि आदि गांव में पहुंची इस दौरान यात्रा को आम जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। तीसरे दिन भाजपा नेता जमकर कांग्रेस सरकार की 4 साल की विफलताओं को दोहराते हुए नजर आए भाजपा जन आक्रोश यात्रा में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की विफलताओं को जनता के बीच में ले जाकर उजागर करने का कार्य कर रही है। 
भाजपा नेता सुखवंत सिंह ने कहा कि भाजपा के ओर से निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है प्रदेश के लोग इस निकम्मी और आता था कि सरकार से परेशान हो चुके हैं और वह 2023 चुनाव में इनको सबक सिखाने का मन भी बना चुके हैं। कांग्रेस कि पिछले 4 साल के शासनकाल में प्रदेश में अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है लोगों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को बंद कर दिया पेट्रोल आसमान छू रहा है और महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश में गुंडों की शरण स्थली बन गया है। दिनदहाड़े लोगों को गोलियों से भून दिया जाता है लेकिन इस सरकार को लोगों की कोई भी परवाह नहीं है वह केवल अपनी सरकार को बचाने के लिए प्रतिबंध नजर आ रहे हैं।  
राहुल गांधी ने मालाखेड़ा की सभा में किसानों की कर्ज माफी की थी घोषणा वह याद है या भूल गए: सुखवंत सिंह
भाजपा नेता सुखवन्त सिंह ने कहा कि अलवर में ही राहुल गांधी ने 2018 के चुनाव के दौरान यह घोषणा की थी कि हमारी सरकार बन जाने के बाद गिनती के 10 दिन गिन लेना दसवें दिन किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा लेकिन  याद है या नहीं। इस मौके पर रामगढ़ के पूर्व सरपंच व भाजपा नेता एडवोकेट देवेंद्र दत्त भाजपा नेता जय अहूजा ओबीसी जिला अध्यक्ष सुदेश खामरा भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा पूर्व जिला पार्षद धीर सिंह गुर्जर पूर्व उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी ओम प्रकाश चौहान एडवोकेट भगवान सैनी गोविंद सैनी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगढ़ दिनेश चौहान जिला प्रभारी आईटी सेल मीडिया भाजपा इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................