अलवर में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति कार्यक्रम को लेकर हुई प्रेस वार्तालाप

Sep 26, 2022 - 21:59
 0
अलवर में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति कार्यक्रम को लेकर हुई प्रेस वार्तालाप

रामगढ़ (अलवर, राजस्थान/ अमित भारद्वाज) पं दीन दयाल उपाध्याय स्मृति व्याख्यान 2022  समारोह मंच जिला कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा  महावर आडिटोरियम जेल चौराहे के पास अलवर में दिनांक 28 सितंबर 2022  दिन बुधवार को शाम 5.00 बजे मनाया जाएगा।  उपरोक्त कार्यक्रम की चर्चा हेतु प्रमुख पदाधिकारी, बुद्धीजीवी एवं अनुभवी सदस्यों के साथ एक अहम बैठक एवं  प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुख्य संरक्षक पं धर्मवीर शर्मा की उपस्थिति में अरिहंत क्लासेज डिस्पैंसरी के सामने काला कुआं अलवर में किया गया है, बैठक में मुख्य अतिथि पं धर्मवीर शर्मा ने अपने उदघोष में एकात्म मानववाद सिद्धान्त जैसी प्रगति शील विचार धारा देने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्माण कर्ता व राष्ट्रीय जनसंघ के अध्यक्ष रह चुके पं दीन दयाल उपाध्याय के बारे में बताते हुए उनकी अन्तिम व्यक्ति तक न्याय उन्नति एवं सहयोग की नीति, पहले राष्ट फिर परिवाद अंत में मैं के साथ साथ मतदान की जरूरत तथा मूल्य आधारित राजनीति जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।  बैठक में मुख्य अतिथि पं धर्मवीर शर्मा के साथ मंच प्रदेश उपाध्यक्ष ईश भारद्वाज , आनंद अग्रवाल मंच उपाध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा , रामजिलाल सिगावत, विवेक खंडेलवाल, आरके शर्मा, विशन चन्द शर्मा, हेमन्त शर्मा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सुनील जैन, दीपक पंडित,अशोक शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, डा अशोक पाठक, मनोज शर्मा, भूपेन्द्र भारद्वाज, मंत्री नत्थू राम शास्त्री उपस्थित रहे।  बैठक के अंत में मंच जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बैठक में पधारे सभी पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त  करते हुए समारोह के बारे में विस्तार से बताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है