सरपंच, सचिव व सरपंच ससुर पर विकास कार्यों में करोड़ो के गबन का आरोप, मामला दर्ज

Apr 26, 2022 - 01:35
Apr 26, 2022 - 21:13
 0
सरपंच, सचिव व सरपंच ससुर पर विकास कार्यों में करोड़ो के गबन का आरोप, मामला दर्ज

बर्डोद (अलवर, राजस्थान/ मनीष सोनी) बर्डोद समीपवर्ती ग्राम पंचायत गुर्जर वास सरपंच नरेश कुमारी, ग्राम विकास अधिकारी संजय गुप्ता ए़ंव सरपंच ससुर रामफल गुर्जर के खिलाफ ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में गबन के आरोप में बहरोड़ थाना में मामला दर्ज कराया गया है। प्रार्थी किशोरी लाल पुत्र मक्खन लाल जाति सैन निवासी गुर्जरवास ने बहरोड़ थाना में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सरपंच नरेश कुमारी सन् 2015 से 2020 ए़ंव 2020 से अब तक कार्यकाल जारी है। ग्राम विकास अधिकारी संजय गुप्ता जो कि दस वर्षों से उक्त ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। 
इन लोगों द्वारा पंचायत समिति के अधिकारियों से मिलीभगत कर ग्राम पंचायत में होने वाली मद में अनेकों विकास कार्य कागजों में कराए जाकर सरकारी धन का गबन किया गया है। जबकि भौतिक रूप से विकास कार्य कराए ही नहीं गए हैं। प्रार्थी द्वारा सुचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी चाही गई तो जानकारी नहीं दी गई। जिससे गबन का अंदेशा और बढ़ गया। जिस पर प्रार्थी ने ग्राम कारोडा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता भागीरथ यादव से सम्पर्क किया।
आरटीआई कार्यकर्ता भागीरथ यादव द्वारा बहरोड़ पंचायत समिति से उक्त ग्राम पंचायत में पिछले पांच वर्षों में कराएं गए विकास कार्यों की जानकारी चाही गई। पंचायत समिति द्वारा मिली जानकारी में मुझ प्राथी द्वारा अध्धयन करने पर विभिन्न विकास कार्यों में करीब दो करोड़ रू की राशि का गबन पाया गया। सरपंच नरेश कुमारी, ग्राम विकास अधिकारी संजय गुप्ता, ए़ंव सरपंच ससुर रामफल गुर्जर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर करीब दो करोड़ रू के विकास कार्य मौके पर नहीं करवा सकी। और सरकारी धन का गबन कर लिया। 
उक्त ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में कराएं गए विकास कार्यों का नाम और दिशा बदलकर उक्त कार्यों को अब कार्ययोजना में शामिल कर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रार्थी ने बहरोड़ थाना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों से कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है