सैनिकों व ग्रामीणों ने बनाया खेल मैदान: ग्रामीणों ने 4 लाख की राशि इक्कठा कर किया सहयोग

Sep 20, 2022 - 10:42
 0
सैनिकों व ग्रामीणों ने बनाया खेल मैदान: ग्रामीणों ने 4 लाख की राशि इक्कठा कर किया सहयोग

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) मकराना उपखंड की ग्राम पंचायत सुंथली के ग्राम कुकड़ोद में खेल मैदान नहीं होने के कारण ग्राम के एक तालाब में ग्रामीणों व भारतीय सेना में कार्यरत जवानों ने मिलकर करीब चार लाख की लागत से खेल मैदान बनवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में युवाओं व छात्रों के खेलने के लिए ग्राम में खेल मैदान नहीं होने पर ग्रामीणों ने मिलकर खेल मैदान बनवा दिया। जिससे गांव के युवाओं को खेलने में सुविधा मिलेगी। खेल मैदान के चारों तरफ पेड़ पौधे लगाए गए हैं। मैदान में अलग-अलग ट्रैक बनाए गए है। इसमें वॉलीबॉल मैदान, क्रिकेट मैदान, कबड्डी मैदान और युवाओं के लिए दौड़ करने के लिए एक ट्रेक भी बनाया गया। जिससे ग्राम के युवा आसानी से भारतीय सेना की तैयारी कर सकेंगे। फौजी राजूराम आकोदिया ने बताया कि युवाओं को पूरी सुविधा नहीं मिलने से कई तरह की परेशानी होती थी। युवा सेना में जाने के लिए तैयार भी नहीं कर सकते थे। सेना के जवान ने बताया कि जब हम भारतीय सेना में गए तो हमारे लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं थी। तब सुंथली ग्राम के फौजीयों ने मिलकर निर्णय किया कि ग्राम में युवाओं के लिए अच्छी सुविधा होनी चाहिए। ग्रामीण धर्मवीर बाना ने बताया कि हमारे छोटे से गांव में खेलने के लिए किसी तरह की कोई सुविधा नहीं थी तो ग्रामीणों ने फौजियों के सहयोग से खेल मैदान तैयार किया। ग्रामीणों ने मिलकर खेल मैदान का नाम तिरंगा स्टेडियम रखा। अब दर्जनों युवा इसमें तैयारी कर रहे हैं। खेल मैदान अच्छा बनने पर फौजियों से खेल मैदान का शुभारंभ करवाया। इस दौरान सैनिक मुमितसिंह राठौड़, सैनिक राजूराम अकोदिया, सैनिक जय सिंह राजपुरोहित, सैनिक मंगल सिंह राठौड़, धर्मवीर बाना, पियूष कुमावत, जितेंद्र सिंह भोमिया सहित अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव में तिरंगा रैली भी निकाली।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है