हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा स्वामी ध्यानगिरी महाराज का तीन दिवसीय बरसी उत्सव: देश-विदेश से पहुचे सैकड़ो श्रद्धालु

शिवालय सहित आसपास के जगहों को रंग बिरंगी लाइटो से विशेष रूप से सजाया गया है

Jan 11, 2023 - 18:37
 0
हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा स्वामी ध्यानगिरी महाराज का तीन दिवसीय बरसी उत्सव: देश-विदेश से पहुचे सैकड़ो श्रद्धालु

खैरथल (अलवर, राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) स्वामी ध्यानगिरी महाराज की 31 वीं पुण्यतिथि महोत्सव के तहत 12 जनवरी गुरुवार से 14 जनवरी शनिवार को आनंद नगर कॉलोनी स्थित गुरु मंगलगिरी सन्यास आश्रम (शिवालय) में आश्रम के महंत स्वामी गोविंद गिरी महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा तीन दिवसीय पुण्यतिथि महोत्सव। पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया की तीन दिवसीय पुण्यतिथि महोत्सव के तहत 12 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे कन्याभोज,12:30 बजे एक हजार निर्धन एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को गर्म जर्सीया वितरित की जाएंगी। साय 7 बजे पुष्करणा समाज संघ खैरथल एवं सिंध पाकिस्तान एवं दुबई से आए हुए भजन गायको की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 13 जनवरी शुक्रवार को प्रात: 5 बजे स्वामी ध्यानगिरी आश्रम से सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा आश्रम की परंपरानुसार कस्बे के मुख्य मुख्य मार्गो से प्रभातफेरी निकाली जायेगी। प्रात 11:15 बजे हरीओम के उद्घोषों के साथ स्वामी गोविन्दगिरी महाराज एवं संत महात्माओं के सानिध्य में ध्वजारोहण किया जाएगा। साय 7 बजे राजकुमार दादवानी एंड ग्रुप की ओर से बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद गुरु मंगलगिरी संगीत सेवा मंडली सिंध पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के प्रमुख भजन गायक रमेश राही ग्रुप द्वारा सूफी सौगाते प्रस्तुत की जायेंगी।14 जनवरी शनिवार को प्रातः 8:15 बजे हवन-यज्ञ में विश्व शांति की मंगल कामना की जाएगी। दोपहर 12: 15 बजे  विशाल आम भंडारा, साय 6 बजे आरती एवं पल्लव साहिब, साय 7:15 बजे पूज्य बहराणा साहिब एवं सिंधी संस्कृतिक लोक नृत्य प्रस्तुत किये जायेंगे।भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश मंत्री गिरधारीलाल ज्ञानानी ने बताया कि मेले से पूर्व पाकिस्तान, दुबई सहित देशभर के सैकड़ो श्रद्धालु स्वामी ध्यानगिरी आश्रम पहुँच चुके है। इस बार भी स्वामी ध्यानगिरी आश्रम  सहित आसपास के जगहों को रंग बिरंगी लाइटो से विशेष रूप से सजाया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है