वृद्ध से हुई 50 हजार की लूट के दो आरोपी गिरफतार: ऐसी वारदातो को अंजाम देने के लिए गैंग के रूप में इकठ्ठे होकर आते है बदमाश

Apr 26, 2022 - 18:46
Apr 26, 2022 - 18:48
 0
वृद्ध से हुई 50 हजार की लूट के दो आरोपी गिरफतार: ऐसी वारदातो को अंजाम देने के लिए गैंग के रूप में इकठ्ठे होकर आते है बदमाश

कोटकासिम (अलवर) कोटकासिम क्षेत्र के बिलाहेड़ी गांव में 23 अप्रेल शनिवार को एक वृद्ध के साथ 48 हजार रुपए की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से लूटी गई 48 हजार रूपए की राशि भी बरामद कर ली है। वारदात के बाद पीड़ित ने कोटकासिम थाने में लूट की घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद कोटकासिम थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराधियों की तलाश शुरू कर दी। 

त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों कि पहचान कर किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटकासिम थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत एवं किशनगढ़ बास डीएसपी अतुल अग्रे ने मौके पर जाकर पीड़ित से मिल मामले से जुड़ी महत्तवपूर्ण जानकारी जुटाई। मौके पर पाए पदचिन्हों और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने जय प्रकाश उर्फ ढब्बल पुत्र महावीर यादव उम्र 20 वर्ष व मोहित उर्फ मिंगनिया पुत्र मुकेश यादव उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।

आपराधिक प्रवृति के साथ साथ शातिर दिमाग के हैं दोनों बदमाश
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही आरोपी शातिर दिमाग के हैं और गांव के ही बदमाश प्रवृत्ति के 8 से 10 लोगों के साथ मिलकर गैंग चलाते हैं। जो आए दिन क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है