नमाज अदा कर घर जा रहे युवक को गोली मारी, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

Dec 26, 2020 - 13:33
 0
नमाज अदा कर घर जा रहे युवक को गोली मारी, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

 जुरहरा/भरतपुर/हरिओम मीना

जुरहरा कस्बे के पुन्हाना रोड पर शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक नमाज अदा करके अपने घर लौट रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। युवक के गोली लग जाने पर  पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पंहुची और घायल को जुरहरा के अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

                          थाना प्रभारी राम नरेश मीणा ने बताया कि मृतक अस्सर पुत्र जलेब जुरहरा का रहने वाला है। मृतक के भाई आजाद पुत्र जलेब निवासी जुरहरा ने  7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। 
             घटना की जानकारी होने पर कांमा सीओ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि इसके परिवार के बीच जमीन को लेकर आपसी रंजिश चली आ रही है। बाइक सवार गोली मारकर भाग निकले थे। लोगों ने उनका पीछा किया गया तो बाइक सवार एक बाइक को छोड़ भाग गए। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पंहुची और घायल को जुरहरा के अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................