शादी का झांसा देकर बारह साल तक दुष्कर्म का आरोप

Aug 7, 2021 - 16:17
 0
शादी का झांसा देकर बारह साल तक दुष्कर्म का आरोप

भरतपुर (राजस्थान/रामचन्द सैनी) शादी का झांसा देकर एक युवक 12 साल तक विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा। फिर भी शादी नहीं करने के कारण अब पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नमक कटरा क्षेत्र निवासी पीडि़ता का आरोप है कि वह करीब 13 साल पहले घर के सामने दुकान पर सामान खरीदने आती-जाती थी। तब उसकी भांग वाली गली निवासी राजू शर्मा से जान पहचान हो गई।
वह उसके झांसे में आ गई। वह करीब 12 साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हुए हैं। जब भी उससे शादी की बात की तो वह टालमटोल करता रहा। अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया है। धमकी दी है कि शादी के लिए ज्यादा जिद की तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। अब मामले की जांच की जा रही है।


 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................