डॉक्टर ने बीपी का इंजेक्शन लगाने को बोला, नर्स ने दर्द का लगा दिया, महिला की तड़प तड़प कर हुई मौत

Aug 7, 2021 - 16:10
 0
डॉक्टर ने बीपी का इंजेक्शन लगाने को बोला, नर्स ने दर्द का लगा दिया, महिला की तड़प तड़प कर हुई मौत

भरतपुर (राजस्थान/रामचन्द सैनी) भरतपुर के जनाना अस्पताल में देर रात एक विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि नर्स ने गलत इंजेक्शन दे दिया था, जिसके कारण अशोक बाई की मौत हो गई।
अशोक बाई के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 2019 में करावली थाना भुसावर के रहने वाले दिलीप से हुई थी। वह गर्भवती थी। डिलीवरी 25 अगस्त को होनी थी। उसके शरीर में खून की कमी थी। उसे भरतपुर के जनाना अस्पताल में कल सुबह 10 बजे खून चढ़वाने के लिए भर्ती किया गया था। उसे 4.6 एमएल खून चढ़ाया गया, लेकिन रात करीब 12 बजे उसके पेट में अचानक दर्द हुआ। इसके बाद जनाना अस्पताल की नर्स ने अशोक बाई को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने 15 मिनट के बाद उसके मुंह से झाग आने लगे। उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................