पालिका स्तर की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से किया जावे का निराकरण- टकसालिया

नवनिर्वाचित पार्षदों का चेयरमैन ने किया स्वागत - सम्मान

Dec 27, 2020 - 19:40
 0
पालिका स्तर की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से किया जावे का निराकरण- टकसालिया

डीग (भरतपुर/राजस्थान)  कस्बे के कामां गेट स्थित एक  मैरिज होम पर रविवार को कुँवर अनिरुद्ध सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन निरंजन टकसालिया द्वारा  नवनिर्वाचित पार्षदों का माला, साफा व शाल उड़ा कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रारंभ में मुख्य अतिथि अनिरूद्ध सिंह का चेयरमैन टकसालिया व वाइस चेयरमैन मनोहर लाल शर्मा ने माला साफा व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया।इसके अलावा चेयरमैन टकसालिया ने उपस्थित गणमान्य लोगों का भी माला व शाल उढ़ाकर सम्मान किया।इस मौके पर चेयरमैन टकसालिया ने अपने संबोधन में  उपस्थित जन समुदाय को आश्वस्त किया कि वह विधायक विश्वेंद्र सिंह के निर्देशन में सभी पार्षदों को साथ में लेकर कस्बे के चौमुखी विकास कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। हर हालत में जन आकांक्षाओं को पूरा करने और कस्बे की पालिका स्तर की सभी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। रविवार को ही कस्बे के पीतम दास बगीची पर नवनिर्वाचित पार्षद मुकुट बिहारी काका द्वारा प्रसादी का आयोजन किया जिसमें कुँवर अनिरुद्ध सिंह ने शिरकत की। जहां भी उनका पार्षद मुकुट बिहारी ने माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया साथ ही अनिरूद्ध ने मंहत उडिया बाबा से आशीर्वाद लिया।

रिपोर्ट- पदम चन्द जैन                   

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................