नगर निकाय चुनाव-2026 के परिणाम घोषित; नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में 235 वार्डों में से भाजपा के 66, कॉग्रेस के 15 और निर्दलीय 152 प्रत्याशी विजयी

Sep 14, 2026 - 18:35
 0
नगर निकाय चुनाव-2026 के परिणाम घोषित; नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में 235 वार्डों में से  भाजपा के 66, कॉग्रेस के 15 और   निर्दलीय 152 प्रत्याशी विजयी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की मतगणना संबन्धित निकाय मुख्यालयों पर बनाए गए मतगणना केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। जिले में निकाय चुनावों के 235 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी 66 वार्डों में, कॉग्रेस प्रत्याशी 14 वार्डों में, बसपा एवं आरएलपी के प्रत्याशी एक-एक वार्ड में विजयी हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए सभी निकायों के मतों की गणना शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। 
भरतपुर नगर निगम 65 वार्ड-
भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। प्राप्त परिणामों के अनुसार नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 36 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के 20, कांग्रेस के 7, बहुजन समाज पार्टी के 1 तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 1 उम्मीदवार विजयी रहे हैं।
वार्ड संख्या 1 से करन सिंह निर्दलीय, 2 से अम्बिका सैनी निर्दलीय, 3 से आकाश निराला निर्दलीय, 4 से अरविन्द निर्दलीय, 5 से गजेन्द्र कुमार कांग्रेस, 6 से कमलेश निर्दलीय, 7 से कुंदन निर्दलीय, 8 से जीतेंद्र सिंह भाजपा, 9 से कमलेश निर्दलीय, 10 से अमरनाथ निर्दलीय, 11 से तेजराम निर्दलीय, 12 से सुधा शर्मा भाजपा, 13 से ओमप्रकाश कांग्रेस, 14 से अर्जुनसिंह निर्दलीय विजयी रहे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 15 बरफी निर्दलीय, 16 से मोतीसिंह बसपा, 17 विचित्रा से निर्दलीय, 18 से मीनू कांग्रेस, 19 से मनोज सिंह भाजपा, 20 से पूनम निर्दलीय, 21 से गोपाल आरएलपी, 22 से नीतूसिंह  भाजपा, 23 से किरन भाजपा, 24 से राजेन्द्र कुमार निर्दलीय तथा वार्ड संख्या 25 से आरती निर्दलीय विजयी हुए है। 
इसी प्रकार वार्ड संख्या 26 से वीरमती निर्दलीय, 27 से लोकेश निर्दलीय, 28 से नीलम भाजपा, 29 से राजवीर भाजपा, 30 से राजकुमार निर्दलीय, 31 से भास्कर निर्दलीय, 32 से सुलेशा भाजपा, 33 से जयप्रकाश शर्मा कांग्रेस तथा वार्ड संख्या 34 वंदना निर्दलीय विजयी रहे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 35 से राकेश कांग्रेस, 36 से किरणदेवी निर्दलीय, 37 से अमरसिंह निर्दलीय, 38 से धीरजकुमार निर्दलीय, 39 से जगदीश निर्दलीय, 40 से रीना भाजपा, 41 से योगेश्वरी भाजपा, 42 से रूपेंद्रसिंह भाजपा, 43 से प्रेमपाल भाजपा, 44 से भीमसिंह भाजपा, 45 से योगिता निर्दलीय, 46 से शीला निर्दलीय, 47 से प्रह्लाद निर्दलीय, 48 से मानवेन्द्र निर्दलीय, 49 से योगेश कांग्रेस तथा वार्ड संख्या 50 से लक्ष्मी भाजपा विजयी हुए हैं। 
इसी प्रकार वार्ड संख्या 51 से सुशीला शर्मा भाजपा, 52 से रीना कुमारी निर्दलीय, 53 से जयश्री निर्दलीय, 54 से हरेंद्र भाजपा, 55 से दयानन्द पचौरी कांग्रेस, 56 से कल्पेश निर्दलीय, 57 से देवेंद्रसिंह भाजपा विजयी रहे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 58 से निशा अग्रवाल भाजपा, 59 से आरती निर्दलीय, 60 से जितेंद्र निर्दलीय, 61 से अनुराधा सिंह भाजपा, 62 से जगदीश सिंह भाजपा, 63 से सुनीता निर्दलीय, 64 से रामेश्वर सिंह निर्दलीय तथा वार्ड संख्या 65 से जनार्दन सिंह निर्दलीय विजयी हुए हैं।
नगर पालिका नदबई में 35 वार्ड- 
नगर पालिका नदबई के वार्डवार चुनाव परिणाम के अनुसार कुल 35 वार्डों में से 25 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10 उम्मीदवार विजयी रहे हैं। 
वार्ड संख्या 1 से सुगड सिंह निर्दलीय, 2 से सुषमा निर्दलीय, 3 से चरण निर्दलीय, 4 से संजय कुमार शर्मा निर्दलीय, 5 से लक्ष्मी देवी निर्दलीय, 6 से जगदीश प्रसाद निर्दलीय, 7 से अजय कुमार शर्मा भाजपा, 8 से जुगनी भाजपा, 9 से लोकेश कुमार शर्मा निर्दलीय, 10 से रविन्द्र कुमार निर्दलीय विजयी रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से साहब सिंह निर्दलीय, 12 से डालचंद निर्दलीय, 13 से गोपालराम निर्दलीय, 14 से तन्नु कुमारी भाजपा, 15 से प्रीति कुमारी निर्दलीय, 16 से उदय सिंह निर्दलीय, 17 से रश्मि देवी निर्दलीय, 18 से मोहित जैन निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड संख्या 19 से गुरूदीप निर्दलीय, 20 से सुनीता निर्दलीय, 21 से सीमा सिंह निर्दलीय, 22 से कुंवर सिंह  भाजपा, 23 से शेष अवतार निर्दलीय, 24 कृष्णा कुमारी भाजपा, 25 से ममता कुमारी निर्दलीय, 26 चंद्रभान निर्दलीय, 27 राहुल कटारा निर्दलीय, 28 से राकेश कुमार जैन भाजपा, 29 से अजय जैन भाजपा, 30 से देवेन्द्र पूनिया निर्दलीय, 31 से सुनील कुमार गुप्ता निर्दलीय, 32 से बबीता भाजपा, 33 से गीता देवी निर्दलीय, 34 से दिलीप सिंह भाजपा तथा वार्ड संख्या 35 से कमलेश भाजपा की विजयी रहीं। 
नगर पालिका वैर में 25 वार्ड-
नगर पालिका वैर में कुल 25 वार्ड है जिनमें से निर्दलीय 20 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी 03 वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी 02 वार्ड में विजयी रहे हैं। वार्ड बार चुनाव परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 1 से राजवती सैनी निर्दलीय, 2 से मोनिका निर्दलीय, 3 से ललितेश धाकड़ भाजपा, 4 से इंदिरा देवी कांग्रेस, 5 से प्रकाश चंद निर्दलीय, 6 से सुरेश चंद्र निर्दलीय, 7 से रामबाबू निर्दलीय, 8 से कमलेश निर्दलीय, 9 से ललित निर्दलीय, 10 से गीता सिंह निर्दलीय विजयी रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से सुषमा निर्दलीय, 12 से विद्या निर्दलीय, 13 से सलमा बानो निर्दलीय, 14 से लज्जा निर्दलीय, 15 से लक्ष्मी कुमारी निर्दलीय, 16 से मिथिलेश कांग्रेस, 17 से विष्णु महावर भाजपा, 18 से पूजा कुमारी महावर भाजपा, 19 से जानकी निर्दलीय, 20 से अलीम खान निर्दलीय विजय रहे हैं इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 से लतेश निर्दलीय, 22 से मानसिंह निर्दलीय, 23 से राजवती निर्दलीय, 24 से पिंकी निर्दलीय तथा वार्ड संख्या 25 से प्रकाश निर्दलीय विजयी रहे हैं।
नगर पालिका बयाना में 35 वार्ड-
नगर पालिका बयाना में कुल 35 वार्ड हैं जिनमें निर्दलीय 22, भाजपा 11 तथा कांग्रेस के दो प्रत्याशी विजय रहे हैं। वार्डवार चुनाव परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 1 से दिनेश शर्मा निर्दलीय, 2 से गजेंद्र भाजपा, 3 से सीप शर्मा भाजपा, 4 से सीमा देवी निर्दलीय, 5 से विनोद भाजपा, 6 से बच्चू सिंह बीजेपी, 7 से प्रेम शंकर भाजपा, 8 से धनेश कुमार भाजपा, 9 से ललिता देवी निर्दलीय, 10 से सुनील कुमार निर्दलीय विजय रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से मनीष चौधरी निर्दलीय, 12 से प्रबल कुमार भाजपा, 13 से विजयलक्ष्मी निर्दलीय, 14 से गुड़िया देवी निर्दलीय, 15 से प्रदीप कुमार शर्मा निर्दलीय, 16 से लक्ष्मी निर्दलीय, 17 से गीता कुमारी जाटव निर्दलीय, 18 से महेंद्र सिंह निर्दलीय, 19 से कमल किशोर निर्दलीय, 20 से प्रेमवती कांग्रेस विजय हुए हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 से मणि कुमार अग्रवाल निर्दलीय, 22 से सुनीता गुप्ता कांग्रेस, 23 से रेखा निर्दलीय, 24 से राधेश्याम निर्दलीय, 25 से मंजू निर्दलीय, 26 से हर्षित अग्रवाल निर्दलीय, 27 से उषा अग्रवाल भाजपा, 28 से संगीता निर्दलीय, 29 से हेमंत कुमारी भाजपा, 30 से विशाल अग्रवाल निर्दलीय विजय रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 31 से  जितेंद्र सिंह निर्दलीय, 32 से मुरारी लाल सैनी निर्दलीय, 33 से विशाल सिंह निर्दलीय, 34 से सुमित्रा शर्मा भाजपा तथा वार्ड संख्या 35 से उर्मिला धाकड़ भाजपा विजय रहे हैं।
नगर पालिका रूपवास में 25 वार्ड-
नगर पालिका रूपवास में कुल 25 वार्ड है जिनमें से निर्दलीय 14, भाजपा 9 तथा कांग्रेस प्रत्यासी 2 वार्ड में विजय हुए हैं।  वार्डवार चुनाव परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 1 से अमन कुमार निर्दलीय, 2 से राममूर्ति कांग्रेस, 03 से मधु कुमारी निर्दलीय, 4 से पूजा सिंघल, निर्दलीय 5 से बेबी भाजपा, 6 से दर्शन कुमार निर्दलीय, 7 से हेमेंद्र गोयल बीजेपी, 8 से धीरज भाजपा, 9 से देवेंद्र कुमार निर्दलीय, 10 से गोविंद सिंह निर्दलीय विजयी रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से दिलीप कुमार निर्दलीय, 12 से बासमती देवी निर्दलीय, 13 से रमेश चंद्र निर्दलीय, 14 से ललित गोयल बीजेपी, 15 से तरुण अंधाना कांग्रेस, 16 से हाकिम सिंह निर्दलीय, 17 से मुकेश निर्दलीय, 18 से होरीलाल बीजेपी, 19 से दुर्गेश कुमार बीजेपी, 20 से उत्तम सिंह भाजपा विजय रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 से आलोक रावत बीजेपी, 22 से संजय निर्दलीय, 23 से भावना गोयल बीजेपी, 24 से सुनीता निर्दलीय तथा वार्ड संख्या 25 से सीमा निर्दलीय विजय रहे हैं।
नगर पालिका भुसावर में 25 वार्ड-
नगर पालिका भुसावर में कुल 25 वार्ड हैं जिनमें से निर्दलीय 22 वार्डों में, भाजपा 02 वार्ड में तथा कांग्रेस प्रत्यासी 1 वार्ड में विजयी रहे हैे। वार्डवार चुनाव परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 1 से प्रीति पांडे निर्दलीय, वार्ड संख्या 2 से द्वारका सैनी निर्दलीय, 3 से दीपक पहाड़िया निर्दलीय, 4 से गोपेश तिवारी निर्दलीय, 5 से लोक प्रकाश निर्दलीय, 6 से रिंकी निर्दलीय, 7 से हरिराम सैनी कांग्रेस, 8 से मुकेश तिवारी निर्दलीय, 9 से सुनीता देवी निर्दलीय तथा 10 से रघुवीर भाजपा विजय रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से योगेश निर्दलीय, 12 से गंगाराम निर्दलीय, 13 से सीता देवी निर्दलीय, 14 से अनीता निर्दलीय, 15 से लवकेश निर्दलीय, 16 से राजेंद्र निर्दलीय, 17 से नम्रता सिंघल भाजपा, 18 से वंदना देवी शर्मा निर्दलीय, 19 से समीना बानो निर्दलीय, 20 से छोटेलाल निर्दलीय विजय रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 से महिला गोयल निर्दलीय, 22 से रामा निर्दलीय, 23 से राजेंद्र निर्दलीय, 24 से यादराम निर्दलीय तथा वार्ड संख्या 25 से प्रदीप निर्दलीय विजय रहे हैं।
नगर पालिका उच्चैन में 25 वार्ड-
नगर पालिका उच्चैन में कुल 25 वार्ड है जिनमें से निर्दलीय प्रत्याशी 13, भाजपा के 11 तथा कॉग्रेस के 1 प्रत्याशी विजयी रहे हैं। वार्डवार चुनाव परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 1 से जितेंद्र निर्दलीय, 2 से सोनदेवी निर्दलीय, 3 से नरेश कुमार निर्दलीय, 4 से रजनी भाजपा, 5 से सुहानी निर्दलीय, 6 से दिलीप सिंह अंबेश भाजपा, 7 से राजेंद्र सिंह बीजेपी, 8 से संजय कुमार भाजपा, 9 से गोपेश कुमार निर्दलीय, 10 से मनोज कुमार भाजपा विजय रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से धीरेंद्र सिंह गुर्जर भाजपा, 12 से मुरलीधर भाजपा, 13 से सुनीता कांग्रेस, 14 से अंजना निर्दलीय, 15 से सुशीला कोली निर्दलीय, 16 से जयपाल सिंह बीजेपी, 17 से सुनीता निर्दलीय, 18 से अभिषेक गुर्जर निर्दलीय, 19 से राजवती निर्दलीय, 20 से सुनीता भाजपा विजय ही रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 से हुकम सिंह निर्दलीय, 22 से गोमा भाजपा, 23 से आशा निर्दलीय, 24 से राजेश भाजपा तथा वार्ड संख्या 25 से नीरज निर्दलीय विजय रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................