बुद्धि और समृद्धि के देवता श्री गणेश की पूजा की रही कस्बे में धूम

Sep 14, 2026 - 18:55
Sep 14, 2026 - 18:57
 0
बुद्धि और समृद्धि के देवता श्री गणेश की पूजा की रही कस्बे में धूम

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कस्बे के मेंन बाजार श्री गणेश आराध्य मंडल द्वारा एवं किले रोड स्थित बाजार में शिव कावड़ समिति द्वारा  पंजाबी कॉलोनी में बाल गणेश मंडल द्वारा, सैनी गणेश मंडल सैनी मोहल्ला आदिऔर सार्वजनिक पंडालों में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना कस्बे में की गई है। 
पूजा पंडालों में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान सिद्धि विनायक की पूजा अर्चना करने के बाद प्रतिमा के पट खोले, पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा पंडालों को खूबसूरत तरीके से   जगह-जगह पंडालों को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य झांकियों से सजाया गया है। भगवान श्री गणेश की पूजा को लेकर समिति के सदस्य सहित श्रद्धालु काफी उत्साहित थे। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में गणेश चतुर्थी से होकर अनंत चतुर्दशी तक हर दिन सुबह -शाम पूजा होगी। 
श्री गणेश मूर्ति की स्थापना से पूर्व विभिन्न मंडलों द्वारा कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई।
 इस अवसर पर पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि गणेश हिन्दुओं के प्रथम आराध्य देव है। हिन्दू धर्म में गणेश को एक विशष्टि स्थान प्राप्त है। कोई भी धार्मिक उत्सव हो, यज्ञ, पूजन इत्यादि सत्कर्म हो या फिर विवाहोत्सव हो, निर्विध्न कार्य सम्पन्न हो इसलिए शुभ के रूप में गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................