वैर नगर पालिका चुनाव परिणाम: 25 में से 20 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा, चेयरमैन पद की रेस हुई रोचक

Sep 14, 2026 - 18:32
 0
वैर नगर पालिका चुनाव परिणाम: 25 में से 20 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा, चेयरमैन पद की रेस हुई रोचक

वैर (भरतपुर/कौशलेन्द्र दत्तात्रेय))। नगर पालिका चुनाव 2026 की मतगणना का कार्य सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस बार के चुनाव में राष्ट्रीय दलों के तमाम दावों को खारिज करते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। कुल 25 वार्डों में से 20 वार्डों पर निर्दलीय पार्षदों ने परचम लहराया, जबकि सत्ताधारी और विपक्षी दल दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 3 और कांग्रेस को महज 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब कस्बे में चेयरमैन पद को लेकर सियासी हलचल और जोड़-तोड़ का दौर तेज हो गया है। 20 निर्दलीय पार्षदों की प्रचंड जीत ने तय कर दिया है कि नगर पालिका बोर्ड के गठन और चेयरमैन की कुर्सी का फैसला अब इन्हीं निर्दलीयों की लामबंदी पर निर्भर करेगा।

दल / पार्टी जीती गई कुल सीटें
निर्दलीय 20
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 03
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 02

देखें वार्ड अनुसार विजेताओं की पूरी सूची:

  • वार्ड 1 – निर्दलीय राजवती
  • वार्ड 2 – निर्दलीय मोनिका
  • वार्ड 3 – भाजपा की ललितेश धाकड़
  • वार्ड 4 – कांग्रेस की इंदिरा देवी
  • वार्ड 5 – निर्दलीय प्रकाश सैनी
  • वार्ड 6 – निर्दलीय सुरेश कोली
  • वार्ड 7 – निर्दलीय रामबाबू पुत्र लालचंद कोली
  • वार्ड 8 – निर्दलीय कमलेश पत्नी रुपेश धाकड़
  • वार्ड 9 – ललिता देवी पत्नी विक्रम धाकड़
  • वार्ड 10 – गीता पत्नी संजय कुमार धाकड़
  • वार्ड 11 – सुषमा पत्नी राहुल कुमार
  • वार्ड 12 – विद्या
  • वार्ड 13 – सलमा बानो पत्नी इकबाल
  • वार्ड 14 – लज्जा पत्नी खूबीराम
  • वार्ड 15 – लक्ष्मी कुमारी पत्नी सुनील
  • वार्ड 16 – कांग्रेस की मिथलेश
  • वार्ड 17 – भाजपा के विष्णु महावर
  • वार्ड 18 – भाजपा की पूजा कुमारी महावर
  • वार्ड 19 – जानकी पत्नी रूपी कोली
  • वार्ड 20 – अलीम खान पुत्र सुमेर सिंह
  • वार्ड 21 – लतेश पत्नी भूपेंद्र कुमार
  • वार्ड 22 – मानसिंह धाकड़
  • वार्ड 23 – राजवती
  • वार्ड 24 – पिंकी पत्नी दानवीर
  • वार्ड 25 – प्रकाश

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................