अलवर जिला युवा ब्राह्मण सभा ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश शर्मा का सम्मान

Jan 18, 2021 - 19:54
 0
अलवर जिला युवा ब्राह्मण सभा ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश शर्मा का सम्मान

राजगढ़ (अलवर,राजस्थान) अलवर जिला युवा ब्राह्मण सभा की ओर से कस्बे के गोविंद देव जी बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार का सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम से पूर्व भगवान परशुराम के छाया चित्र पर फूल मालाएं व धूपबत्ती लगाकर पूजा अर्चना की गई। उसके बाद अलवर से आए सभी विप्र बंधुओं का दुपट्टा व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद एक बैठक कर समाज संबंधी सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में भगवान परशुराम जयंती निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया कि भगवान परशुराम ब्राह्मणों के ही भगवान नहीं है अपितु सभी समाजों के भगवान हैं। परशुराम भगवान ने ईश्वर के छठे रूप में अवतार लिया। इसलिए सभी समाजों के भगवान कहलाए। जिला युवा ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष पंडित विवेकानंद शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी श्री परशुराम सर्किल अलवर के संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, अलवर पूर्व युवा जिला अध्यक्ष बजरंग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, रिंकी टोंगड़ा, प्रेम प्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पूर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संत ज्ञानेश्वर शर्मा तथा वर्तमान ब्राह्मण समाज के निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार का फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रदीप शर्मा, मदन लाल शर्मा, मोहन बोहरा, जगदीश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, राधेश्याम शर्मा, उदयभान शर्मा, विशंभर दयाल शर्मा,राहुल शर्मा, दिनेश शास्त्री, नागपाल शर्मा, अखिलेश वशिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................