पंचतत्व में विलीन हुए बाबा जसवंत सिंह, हजारों की संख्या में शव यात्रा में उमड़े लोग

वंदे मातरम भारत माता की जय घोष के गगनभेदी नारों के साथ रवाना हुई शव यात्रा

Feb 3, 2022 - 02:39
 0
पंचतत्व में विलीन हुए बाबा जसवंत सिंह, हजारों की संख्या में शव यात्रा में उमड़े लोग
पंचतत्व में विलीन हुए बाबा जसवंत सिंह, हजारों की संख्या में शव यात्रा में उमड़े लोग

लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर दी बाबोसा को अंतिम विदाई

 

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) संघ के पुरोधा पूर्व विभाग संघचालक जसवंत सिंह बाबा के आकस्मिक निधन के बाद बुधवार को उनके आवास से शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई श्मशान घाट पहुंची  जहां बाबोसा का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गया। बाबाजी के बड़े पुत्र पूर्व झुंझुनू जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत ने मुखाग्नि दी l जसवंत सिंह बाबोसा की अंतिम यात्रा जब कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजर रही थी तो जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर संघ के पुरोधा पूर्व विभाग संघचालक जसवंत सिंह बाबोसा कि शव यात्रा पर पुष्प वर्षा कर अंतिम विदाई दी। शव यात्रा जब उनके आवास से रवाना हुई तब लोगों ने वंदे मातरम व भारत माता के जय धोष के गगनभेदी नारों के के साथ बाबा की शव यात्रा में लोग का हुजूम उमड़ पड़ा l  शव यात्रा में आर एस एस व भाजपा के कई दिग्गज लोगों ने भाग लिया l शव यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावडिया, झुंझुनू भाजपा जिला महामंत्री , सीकर भाजपा के कमल सिखवाल, गुढा टैगोर स्कूल के निदेशक वीरपाल सिंह शेखावत,  व्याख्याता दशरथ सिंह राव, प्रदीप शेखावत, माणक लाल, लोकेंद्र सिंह, रामनिवास सैनी, जग्गू शर्मा, राजेंद्र मारवाल, रामजीवन शाह, डॉ शैलेंद्र, सहित कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने जसवंत सिंह जी बाबोसा की अंतिम यात्रा में भाग लिया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है