बस में यात्रा कर रही महिला का बैग पार

Dec 12, 2021 - 16:01
 0
बस में यात्रा कर रही महिला का बैग पार

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) भरतपुर से बयाना आ रही एक यात्री महिला का बस की डिग्गी में से बैग पार हो गया। महिला की जब बस के चालक परिचालक ने सुनवाई नही की तो रोती बिलखती महिला पुलिस कोतवाली पहुंची। मथुरा निवासी पीडित महिला मीना देवी पत्नी ब्रजेन्द्रसिंह ने पुलिस को बताया है कि वह शनिवार को लोकपरिवहन सेवा की बस से भरतपुर से बयाना आई थी। जहां से उसे गंगापुर सिटी एक शादी विवाह समारोह में शामिल होने जाना था। बस के कंडक्टर ने उसका बैग जबरदस्ती बस की डिग्गी में रखवा दिया। जो बयाना उतरने पर गायब मिला। बैग में सोने चांदी के जेवर, कपडे व अन्य कीमती सामान बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब रहे यहां पूर्व में भी बसों में से यात्रीयों का सामान गायब होने की वारदातें हो चुकी है। किन्तु उनका कोई सुराग नही लग सका। यात्रीयों का सामान पार करने वाले अज्ञात गिरोह की हरकतों से बस ऑपरेटरों व यात्रीयों में खलबली मची है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है