गौवंश की सेवा कर मनाया जन्मदिवस

Aug 13, 2021 - 14:52
 0
गौवंश की सेवा कर मनाया जन्मदिवस

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) जन्मदिवस के अवसर पर जेके सोलंकी ने सादगी से सेवा कार्य कर अपना जन्मदिन मनाया। मकराना के हॉस्पिटल रोड़ के निवासी सोलंकी अपने जन्मदिन पर शहर के जय शिव चोक स्थित गोवंश चिकित्सालय में पीड़ित गोवंश को हरा चारा खिलाकर बीमार गौवंशो की देखभाल कर सेवा करते हुए दिन बिताया। सोलंकी ने कहा जन्मदिन पर हजारों रूपए फिजूल खर्च करने की बजाय जीवों की सहायता एवं पुनीत कार्य में खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवों की सेवा करने से पुण्य के साथ मन को भी शांति मिलती हैं। उन्होंने गोरक्षा समिति को गोवंश के उपचार हेतु आर्थिक सहयोग भी दिया। इस अवसर समिति अध्यक्ष मनीष सांखला, विजय सोलंकी, गौतम शर्मा, गौरव नाथ, पशुधन सहायक मुकेश रेगर, दीपाराम मेघवाल, दीनदयाल आलड़िया सहित अन्य मौजूद थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................