70वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: बालक वर्ग में संगम और बालिका वर्ग में न्यू लुक स्कूल बना जिला चैंपियन

Sep 26, 2026 - 18:24
 0
70वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: बालक वर्ग में संगम और बालिका वर्ग में न्यू लुक स्कूल बना जिला चैंपियन

भीलवाड़ा / राजकुमार गोयल।

जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विज़ी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा नगर निगम स्थित टेबल टेनिस हॉल में आयोजित 70वीं प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक (14 वर्ष) छात्र-छात्रा जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।

टीम स्पर्धा: बालक वर्ग में संगम व बालिका वर्ग में न्यू लुक चैंपियन

खिलाड़ियों के कोच गोपाल माली ने बताया कि बालक वर्ग (14 वर्ष) के रोमांचक फाइनल मुकाबले में संगम स्कूल की टीम ने इटूनंदा स्कूल को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराकर जिला चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता संगम स्कूल की टीम में कप्तान विध्यांश पाटनी, रियान सोमानी, सारांश अग्रवाल, विवान गादिया एवं सोहम चौधरी शामिल रहे।

वहीं बालिका वर्ग के कड़े मुकाबले में न्यू लुक स्कूल ने संगम स्कूल को 3-2 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। न्यू लुक की लव्या खोईवाल, गौरांगी शर्मा एवं सांची ने निर्णायक पलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

व्यक्तिगत स्पर्धा में विध्यांश और लव्या ने मारी बाजी

टीम स्पर्धा के साथ-साथ व्यक्तिगत मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया:

  • बालक वर्ग (सिंगल्स): संगम स्कूल के विध्यांश पाटनी ने सेंट्रल अकैडमी के भव्य चौधरी को 3-0 से हराकर सत्र 2026-27 के लिए भीलवाड़ा जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। कांस्य पदक के मुकाबले में पांसल स्कूल के यशवर्धन सेन ने बामनिया के सूरज को 3-0 से हराया।

  • बालिका वर्ग (सिंगल्स): न्यू लुक स्कूल की लव्या खोईवाल ने काशीपुरा स्कूल की शिवानी को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक के मैच में संगम स्कूल की विहाना छाबड़ा ने करियाला स्कूल की अनिता को 3-0 से पराजित किया।

समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................