भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा ढोल नगाड़े के साथ पहुंचा जिला कार्यालय

संगठनात्मक दृष्टिकोण से भाजपा को मजबूती मिलेगी-तेली

Sep 9, 2021 - 20:57
 0
भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा ढोल नगाड़े के साथ पहुंचा जिला कार्यालय

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा)  भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सैन के नेतृत्व में आज ढोल नगाड़े के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त आई टी प्रभारी अजय सिंह एवं अन्य  पदाधिकारियों के मनोनयन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष को माल्यार्पण कर साफा पहनाकर जिला अध्यक्ष व जिला संगठन टीम का आभार व्यक्त किया,     भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष तेली ने विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठ के संयोजक की नियुक्तियों को लेकर कहा कि संगठनात्मक दृष्टिकोण से आने वाले समय पर भाजपा को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों को  तेली ने कहा हमने प्रत्येक जाति वर्ग को संगठन में जोड़ने का दायित्व का निर्वहन किया है व सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को हम संगठन में अवसर दे रहे हैं!आइये आप और हम सब मिलकर यशस्वी प्रधानमंत्री  के राष्ट्र मंत्र के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, के अंतर्गत मिलजुल कर आगे बढ़े और हमारा जिला प्रांत व राष्ट्र को आगे बढ़ाएं!
स्वागत के इस मौके पर उपसभापति राम नाथ योगी जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश सुवालका, राजेंद्र छिपा, जिला कार्यक्रम प्रभारी प्रह्लाद त्रिपाठी, ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ भाजपाई भैरू सिंह , मन की बात जिला संयोजक विजय हिंगोरानी व सह संयोजक लादू लाल गुर्जर, मोहम्मद यूसुफ रंगरेज पूर्व मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक, गणेश मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंघीवाल, जिला सह-कार्यालय प्रभारी जगदीश सेन, जिला सह- कार्यक्रम प्रभारी गोपाल लोहार, जानकी लाल तेली आदि के साथ ओबीसी मोर्चा के अजय सिंह चौहान, समुंदर सिंह सोलंकी, भैरू सिंह राठौड़ भूपेंद्र सिंह पवार ,भूपेन सिंह गहलोत, जसवंत सिंह भाटी ,अविनाश सिंह सोलंकी ,बबलू सिंह, नारायण सिंह सोलंकी, गोपाल सिंह राठौड़, हिम्मत सिंह शेखावत, ब्रजराज सिंह चौहान, रामबाबू गुर्जर ,रवि सुवालका, राजू सिंह पवार ,आदि  कार्यकर्ता  उपस्थित थे!  इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भैरू सिंह भाटी ने भी  ओजस्वी उद्बोधन दिया और कार्यकर्ताओं की तालियां बटोरी! अंत में ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री कैलाश सुवालका ने आभार व्यक्त किया व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ!

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................