भाजपा द्वारा मीसा बंदियों का स्वागत व सम्मान

Jun 26, 2021 - 03:54
 0
भाजपा द्वारा मीसा बंदियों का स्वागत व सम्मान

राजगढ़(अलवर, राजस्थान/महावीर सैन)


भाजपा मंडल द्वारा शुक्रवार को आपातकाल काला दिवस के रूप में लोकतंत्र की हत्या मानव अधिकार हनन पर मीसा बंदियों का स्वागत व सम्मान कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित के नेतृत्व में  किया गया। मंडल महामंत्री अजय यादव ने बताया कि आपातकाल वर्ष 1975 में मीसा बंदी के रूप में बंद हुए मुकुट बिहारी शर्मा, बाबूलाल शर्मा, एडवोकेट अजय कुमार शर्मा का भाजपा का दुपट्टा व भगवा साफी पहनाकर सम्मान किया। मीसा बंदियों ने अपने संस्मरण सुनाए किस प्रकार उन्हें यातनाएं दी गई और जेल में रखा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी, जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह पिचनोत, नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, माचाड़ी मंडल अध्यक्ष बनवारी मीणा, पार्षद बेनी प्रसाद सैनी, हरी किशन सैनी, धर्म चंद सैनी, शक्ति केंद्र प्रभारी एडवोकेट जितेंद्र सैनी, लोकेश रावत, राजपाल मीणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................