हरियाली अमावस्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

Aug 8, 2021 - 16:33
 0
हरियाली अमावस्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

तखतगढ़ (पाली,राजस्थान/ बरकत खान) भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार वह स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत की प्रेरणा से तखतगढ़ मंडल के नेतृत्व में वर्षा ऋतु को देखते हुए खेड़ावास बस्ती चन्दन बाला नगर वार्ड 5 भाजपा आईटी सयोजक कैलाश कुमावत ने सार्वजनिक उद्यान में पौधे लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम आगाज किया खेड़ावास स्थित बगीची जो कई वर्षों से बंजर अवस्था मे थी चार दिवारी होने पर भी या पौधे किसी ने नही लगवाए!
कुमावत ने कहा कि पेड़ हमारे प्राण हैं क्योंकि पेड़ ही हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। सघन वनों को हमारी धरती का फेंफड़ा कहा जाता है। वन ही वायु के शोधक होते हैं। पेड़ ही तो है जो हमें जीवन देते हैं। कृषि भूमि विस्तार, शहरीकरण तथा औद्योगिकीकरण के कारण वनों का अतिशय क्षरण हो रहा है। पेड़ काटने से प्रदूषण बढ़ा है। धीरे-धीरे जंगलों का सफाया तो हो ही रहा है बस्तियों के पेड़ भी नदारद हो रहे हैं। लिहाजा हम पेड़ की छाया में खड़े होने का सुख खो रहे हैं कहा की पेड़-पौधा रहने से स्वच्छ हवा मिलती है। साथ ही आस-पड़ोस क्षेत्र में शुद्ध वातावरण की माहौल बनता है, लोगों को आपने आवास एवं आस-पड़ोस में एक-एक पौधा लगाना चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका द्वारा पोधो के लिए ट्री गार्ड दिए जायंगे जिसकी देख रेख की जा सकते पोधो के लिए नल कनेक्शन की भी कुमावत ने मांग की जो जल्द ही नगर पालिका द्वारा किया जायेगा, पौधरोपण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत ,मंडल अध्यक्ष मनोज नामा वार्ड पांच पार्षद देवाराम चौधर, शिवलाल, प्रकाश, राजेश, रमेश सुथार, लक्ष्मण घांची, सुरेश सुथार, नारंगी कुमावत के सभी भाजपा कार्यकर्ता ह समाजसेवी कार्यकर्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................