भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

Sep 26, 2021 - 00:25
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

सकट / राजेन्द्र मीणा 

सकट 25 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के राजपुर धमरेड मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव राजपुर बड़ा स्थित रसिक बिहारी जी महाराज मंदिर में मंडल अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती मनाई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व उनके जीवन से प्रेरणा लेकर एकात्मवाद के सिद्धांतो को समझने और उन्हैं अपने जीवन मे उतारने की कोशिश कर राष्ट्रहित मे अपना योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामणी, मंडल प्रवासी गोपाल सिंह नरूका, श्याम जोनेटा, मनमोहन गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, कैलाश जांगिड़, हेमंत भट्ट, वीरेंद्र धाकड़, बृजमोहन योगी, रघुनाथ मीणा, अनिल सोनी, सुरेश प्रसाद गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

                      संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................