रायला मंडल में हुआ आयोजन में पदाधिकारियों का किया गर्मजोशी से स्वागत

देश का मुसलमान अपनी दिशा और दशा को बदलने का मानस बना चुके है

Oct 19, 2021 - 01:43
 0
रायला मंडल में हुआ आयोजन में पदाधिकारियों का किया गर्मजोशी से स्वागत

भीलवाडा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के रायला मंडल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इमरान कायमखानी के जिलाध्यक्ष बनने पर पहली बार अलीनगर पधारने पर रायला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी कैलाश जीनगर,जिला महामंत्री इमरान काजी,जिला मंत्री अख्तर पठान व मीडिया प्रभारी फारुख खान उर्फ मोनू का भी इस्तकबाल किया गया। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस मौके पर अलीनगर से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता गुलाम मोहम्मद के द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी कैलाश जीनगर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की देश का मुसलमान अब जाग चुका है और अपनी दिशा और दशा को बदलने का मानस बना लिया है वह अब खुलकर भाजपा के समर्थन में आने लगा है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलने वाली है मोदी जी का भी यही नारा है सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास इसी के साथ आज वह देश के दूसरी बाहर प्रधानमंत्री बने हैं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री इमरान काजी ने कहा कि मुसलमानो को अब आने वाले समय में बीजेपी और कांग्रेस में तुलनात्मक अध्ययन करने की आवश्यकता है और यह सोचने की जरूरत है की पिछले कई सालों से किसने हमारा शोषण किया और किसने हमारा विकास किया। 
अंत में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इमरान कायमखानी ने कहा कि आप दो कदम चलिए भाजपा 10 कदम चलेगी और आपके हर सुख दुख में भागीदार रहेगी। इस मौके पर रायला मंडल अध्यक्ष इस्लाम कायमखानी, मंडल महामंत्री याकूब खान, मंडल उपाध्यक्ष इकबाल खान, मोहम्मद शेर खान, मंडल मंत्री फतेह मोहम्मद, फुलिया कला के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन व अली नगर से गुलाम मोहम्मद, रफीक खान, अब्दुर रज्जाक, गफ्फार खान आरिफ खान, सकावत खान, निजामुद्दीन खान, मोइनुद्दीन खान, मुबारिक खान, इदरीश खान, इकबाल खान, मुन्ना खान, मोहम्मद रफीक, आसिफ खान, जाकिर खान, कदीर खान, मन्नू खान आदि कई कार्यकर्ता मौजूद।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................