राजपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धैय भंवरलाल शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि

Jun 1, 2020 - 03:00
 0
राजपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धैय भंवरलाल शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि

थानागाजी। विधानसभा क्षेत्र थानागाजी के ग्राम राजपुर में श्रद्धैय भंवरलाल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा रखी गई, जिसमें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत की और जनसंघ से लेकर उनके  संपूर्ण जीवन में भारतीय जनता पार्टी के समर्पण की कहानी को सबके सामने रखा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा ने उनकी जीवनी का अपने शब्दों में बयान करते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया और सभी कार्यकर्ताओं ने प्रेरणा ली किस तरह उन्होंने राजनीति में आकर भी सादगी पूर्ण चरितार्थ को सबके सामने रखा। उसी तरह हम सभी कार्यकर्ताओं को भी उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। दो मिनट का मौन धारण करके सबने उनको याद करते नमन किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राजेश निहाला, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रूबीया उपाध्याय ने अपने विचार रखे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, विरेंद्र धाकड़, सीताराम देवासी, शिवअवतार सेन, झंझुराम सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुनील कुमार शर्मा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................