- आमजन के लिए राहत लेकर आएंगे शिविर, एक ही छत के नीचे होंगे आमजन के मूलभूत कार्य
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों राहत प्रदान करने एवं उनके मूलभूत कामों को एक ही छत के नीचे सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से सेवा पखवाडे पखवाडे के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का शुभारम्भ होगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन वार्ड वाइज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित होंगे। साथ ही 17 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहे स्वच्छता पखवाडे के तहत जिलेभर में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित होगी।
- 17 व 18 सितम्बर को यहां होंगे शिविर आयोजित
उन्होंने बताया कि अलवर नगर निगम क्षेत्र में 17 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 3 तक, 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 4 से 5 तक के लिए नगर निगम कार्यालय में शिविर आयोजित होंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में 17 सितम्बर को उपखण्ड क्षेत्र अलवर में ग्राम पंचायत उमरैण व पलखडी एवं उपखण्ड क्षेत्र कठूमर में ग्राम पंचायत तसई व इंद्रा कॉलोनी के संबंधित ग्राम पंचायत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में, उपखण्ड क्षेत्र मालाखेडा में ग्राम पंचायत दादर व महुआखुर्द, उपखण्ड क्षेत्र रैणी में ग्राम पंचायत भूडा व ईटोली, उपखण्ड क्षेत्र थानागाजी में ग्राम पंचायत प्रतापगढ व लालपुरा, उपखण्ड क्षेत्र गोविन्दगढ में ग्राम पंचायत न्याणा व सैदमपुर, उपखण्ड क्षेत्र रामगढ में ग्राम पंचायत अलावडा व चौमा के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केंद्र पर, उपखण्ड क्षेत्र लक्ष्मणगढ में ग्राम पंचायत खेडा मंगलसिंह व झालाटाला में अटल जनसुनवाई केंद में तथा उपखण्ड क्षेत्र राजगढ में ग्राम पंचायत फिरोजपुर व पलवा में आईटी केंद्र पर शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार 18 सितम्बर को उपखण्ड क्षेत्र अलवर में ग्राम पंचायत चिकानी व ककराली एवं उपखण्ड क्षेत्र कठूमर में ग्राम पंचायत टीकरी व सौंख के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में, उपखण्ड क्षेत्र मालाखेडा में ग्राम पंचायत परसा का बास व बीजवाड, उपखण्ड क्षेत्र रैणी में ग्राम पंचायत प्रागपुर व कीलपुरखेडा, उपखण्ड क्षेत्र थानागाजी में ग्राम पंचायत समरा व कालैड, उपखण्ड क्षेत्र गोविन्दगढ में ग्राम पंचायत भैंसडावत व सैमलाखुर्द, उपखण्ड क्षेत्र रामगढ में ग्राम पंचायत मिलकपुर व ललावंडी के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केंद्र पर, उपखण्ड क्षेत्र लक्ष्मणगढ में ग्राम पंचायत गोठडा व नारनौल खुर्द में अटल जनसुनवाई केंद में तथा उपखण्ड क्षेत्र राजगढ में ग्राम पंचायत कूण्डला व तालाब में आईटी केंद्र पर शिविर आयोजित होंगे।
- ग्रामीण सेवा शिविर में ये होंगे काम -
ग्रामीण सेवा शिविरों में लम्बित नोटिसों की तामील एवं फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करवाया जाएगा, रास्ते खोलना, आपसी सहमति से विभाजन एवं नामांतरण, किसान गिरदावरी ऐप द्वारा गिरदावरी करवाने, मूल निवास व जाति प्रमाण बनाने एवं स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व पट्टे बनाना व वितरण करना, पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव के तहत दस हजार और गांवों में बीपीएल परिवारों का सर्वे, विधायक, सांसद स्थानीय क्षेत्रा कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत उपलब्ध राशि के माध्यम से स्कूलों इत्यादि की मरम्मत हेतु स्वीकृतियां एवं कार्य कराए जाएंगे। क्षतिग्रस्त स्कूलों, आंगनबाडी, छात्रावासों एवं सडकों के सुधार के कार्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य व टीबी मुक्त भारत अभियान से जुडे कार्य, पीएमजेवाई कार्ड बनाने व वितरण करने, बीज मिनी किट वितरण, पीएमजेडीवाई, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, अटल पेंशन योजना एवं कर्मयोगी अभियान के तहत गतिविधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्राी घुमन्तु आवास योजना एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने से संबंधित कार्य, एनएफएसए के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण व सदस्यों की ईकेवाईसी एवं आधार सीडिंग के साथ अन्य कार्य कराए जाएंगे।
- शहरी सेवा शिविर में ये होंगे काम-
शहरी सेवा शिविरों में सम्पूर्ण शहर में वृहद स्तर पर साफ-सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों को दुरूस्त करने एवं अंधेरी, सुनसान सडकों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी मोबाइल टावर एनओसीईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आदि जारी किए जाएंगे। नमो पार्क पार्क को विकसित करने, सीसी व डामर सडक मरम्मत एवं पेचवर्क के कार्य कराए जाएंगे, आवारा पशुओं को पकडने की कार्यवाही, पार्किंग स्थलों का चिन्हिकरण कर विकसित करना, नालियों, फेरोकवर, मैन होल्स व सीवर लाइन लिकेज की मरम्मत कार्य कराए जाएंगे, पीएम स्वनिधि एवं सीएम स्वनिधि के अनुरूप लक्ष्य तथा लंबित आवेदन पत्रों का ऋण वितरण किया जाएगा। कृषि भूमि पर बसी आबादी के लीज होल्ड व फ्री होल्ड पट्टे जारी करना एवं अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, 69-ए, 54-ई, 50-बी, 60-सी के अंतर्गत पट्टे, उपविभाजन पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों का निस्तारण आदि कार्य कराए जाएंगे।