भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Oct 29, 2021 - 20:45
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आव्हान पर भाजपा के हल्ला बोल आंदोलन  के  अंतर्गत गुरुवार को भरतपुर जिले के प्रभारी पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल के नेतृत्व में भाजपा शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार मदनलाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कस्बे के नगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी से भाजपा कार्यकर्ता पैदल चलते हुए और हाथों में सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लिए हुए गहलोत सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जलूस के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। वंहा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सिंघल ने कांग्रेस सरकार को विकास के हर मोर्चे पर बिफल बताते हुए  कहा कि राज्य में बिजली की बढ़ी हुई दरो ने कोरोना से त्रस्त आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है।और आये दिन  बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म और दलितों पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रदेश के मुखिया आम जन के दुखों से बेखबर अपनी कुर्सी को बचाने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बिना रिश्वत दिए  सरकारी कार्यालयों में गरीबों के काम नहीं हो रहे हैं जबकि कांग्रेस  की गहलोत सरकार अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठी हुई है ।अब समय आ गया है कि हम सभी को एकजुट होकर के इस कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार शर्मा , लखपत गुर्जर, अमरनाथ गुप्ता,खेमचंद कोली, मनोज बाल्मीकि, ओम प्रकाश कौशिक ,देवेश यादव ,छैल बिहारी खंडेलवाल , गौरव सोनी, हरपाल सोलंकी, दीपक सांखला ,पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू , एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सांखला, गोपाल इंदौलिया ,नानक सांखला , मदन मोहन उपाध्याय, पार्षद गजानंद पचौरी, कूकू  नसवारिया,  सर्वेश अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................