उदयपुरवाटी में राज्य सरकार की विफलताओं के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल प्रर्दशन

Oct 29, 2021 - 20:48
 0
उदयपुरवाटी में राज्य सरकार की विफलताओं के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल प्रर्दशन

उदयपुरवाटी‌ (झुंझुनू, राजस्थान/ सुमेर सिंह राव)  राज्य में बढ़ते हुए अपराध,दलीत अत्याचार, महिला उत्पीडन, बिजली दरों में हो रही भारी वृद्धि एवं रीट परीक्षा की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने  हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शाकम्बरी गेट से रवाना हुए तथा कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा गुढा,भा ज पा नेता कुबेर सिंह शेखावत, पूर्व पार्षद प्रकाश सैनी, पार्षद तेजस छीपा,जिला मानिटरिंग प्रभारी प्रभू सिंह बारेठ,जिला मंत्री रामस्वरूप सैनी,गुढा मंडल अध्यक्ष राकेश जाखड़, बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत,शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी, महामंत्री मदन लाल सैनी,चंवरा मंडल अध्यक्ष जतन सैनी, छापोली मंडल संयोजक जगदीश गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिला जगदीश स्वामी,  उपाध्यक्ष राजकुमार कुमावत, किसान मोर्चा के जिला मंत्री  अनिल स्वामी, युवा मोर्चा जिला मंत्री कमल सैनी, उपाध्यक्ष बंटी कटारिया,पूर्व सरपंच उदमीराम झाझडिया हांसलसर, शार्दुल सैनी,सवाई सिंह, प्रशांत शर्मा गुढा, नरेन्द्र सिंह,प्रितम कुमार,नरेश कानोड़िया,राज हिन्दू,पंकज कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................