भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मनाई गई बीआर अंबेडकर की 130 वी जयंती

Apr 15, 2021 - 11:37
 0
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मनाई गई बीआर अंबेडकर की 130 वी जयंती

बहरोड़ (अलवर, राजस्थान/ योगेश शर्मा) नीमराना भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती चित्र पर पुष्पांजलि करके मनाई गई। जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बताया आज अंबेडकर जयंती जिले के हर मंडल एवं बूथ स्तर पर मनाई गई। बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम किए गए। सभी बूथ स्तर पर पुष्पांजलि बाबा साहब की जीवनी पर विचार प्रस्तुतीकरण हुआ। जिला कार्यालय के सामने से अंबेडकर की शोभायात्रा पर जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की बारिश की गई। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री उमेद भाया, आईटी जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ अखिलानंद भारद्वाज, किशोरी जांगिड़, ओबीसी मंडल संयोजक धर्मवीर यादव, युवा समाजसेवी कर्मपाल सिंह चैहान, भाजपा नेता अनिल राठी, एडवोकेट अमित सोनी, संदीप चैधरी, कृष्ण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................