अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर बने गहरे गड्ढो के कारण पलटी कार

Jan 19, 2022 - 20:15
 0
अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर बने गहरे गड्ढो के कारण पलटी कार

बर्डोद (अलवर, राजस्थान/ मनीष सोनी) अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर स्थित बेरापुर ढाणी के समीप सांय करीब पांच बजे सड़क पर बने गहरे के कारण एक कार असंतुलित होकर सड़क के समीप बने गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार आगे पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार दो लोगों को मामूली चोट आई। कार में सवार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हरियाणा के पलवल से बहरोड़ स्थित एक आश्रम जा रहे थे कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हादसा हो गया। क्षेत्र के कैलाश सैनी मुनीम, नरेश, सुनील, हनुमान, महेंद्र, राजेंद्र, अमरसिंह, हरिराम, महादेव सहित अन्य लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग पर इसी जगह यह दो माह मे दसवीं बार हादसा हुआ है। लेकिन सम्बंधित विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल समस्या समाधान करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है