सावित्री बाई फुले की 190 वी जयंती मनाई

Jan 4, 2021 - 02:55
 0
सावित्री बाई फुले की 190 वी जयंती मनाई

राजगढ़ (अलवर) महावीर सैन

कस्बे की सैनी धर्मशाला में  सावित्री बाई फुले विकास समिति राजगढ़ के तत्वधान में माता सावित्री बाई फुले की 190 वी जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सबसे पहले माता सावित्री बाई फुले  व महात्मा ज्योतिबा फुले के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष एडवोकेट अलका सैनी ने बताया कि जयंती कार्यक्रम  को महिला शिक्षक के रूप में मनाया गया जिसमें अध्यापिका सरोज सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला व  एडवोकेट जितेंद्र सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन से शिक्षा लेने  का आव्हान किया। जयंती समारोह में शिक्षिका मोनिका सैनी, सुनीता सैनी, नीता सैनी, सरोज सैनी, सुनीता सैनी, पूनम सैनी और नगरपालिका नवनिर्वाचित महिला पार्षद  अंजू बाला सैनी, गोमती सैनी, अलका सैनी का भी समिति द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन ज्योति सैनी, रैणी प्रधान अनिता सैनी, समिति सचिव चिंकी  सैनी, पुष्पा सैनी, सुनीता सैनी, तारा सैनी, रजनी सैनी, कीर्ति सैनी, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित पहलाद गुरुजी, महेश चंद सैनी, राष्ट्रीय फुले बिग्रेड के तहसील प्रभारी एडवोकेट जितेंद्र सैनी, जगदीश सैनी चंद्रशेखर सैनी, निरंजन सैनी, महेंद्र सैनी आदि सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................