घरेलू गैस वितरण की दैनिक रिपोर्ट जारी, भरतपुर में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Mar 24, 2026 - 19:27
 0
घरेलू गैस वितरण की दैनिक रिपोर्ट जारी,  भरतपुर में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है। जिला कलक्टर कमर चौधरी के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा गैस वितरण की दैनिक समीक्षा रिपोर्ट जारी की गई है।
जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित कुल 24 गैस एजेन्सियों के पास 14.2 किलोग्राम एवं 19 किलोग्राम श्रेणी के गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा वितरण कार्य व्यवस्थित रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि 14.2 किलोग्राम श्रेणी में कुल 5870 सिलेंडरों का प्रारंभिक स्टॉक रहा, जिसमें 2396 सिलेंडरों की आवक हुई तथा 4574 सिलेंडरों का वितरण किया गया। वर्तमान में 3692 सिलेंडर शेष स्टॉक के रूप में उपलब्ध हैं। इसी प्रकार 19 किलोग्राम श्रेणी में 175 सिलेंडरों का प्रारंभिक स्टॉक उपलब्ध रहा। इस दौरान 51 सिलेंडरों की आवक हुई तथा 15 सिलेंडरों का वितरण किया गया। वर्तमान में 211 सिलेंडर शेष स्टॉक के रूप में उपलब्ध हैं।
क्षेत्रवार विवरण के अनुसार भरतपुर-1 क्षेत्र में 14.2 किलोग्राम सिलेंडरों का कुल स्टॉक 4318 रहा, जिसमें 1476 सिलेंडरों की आवक एवं 2941 का वितरण हुआ, जबकि 2853 सिलेंडर शेष हैं। वहीं भरतपुर-2 क्षेत्र में 1552 सिलेंडरों के प्रारंभिक स्टॉक के साथ 920 की आवक एवं 1633 का वितरण किया गया तथा 839 सिलेंडर शेष स्टॉक में उपलब्ध हैं।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलेंडर की आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही बुकिंग कराएं तथा अनावश्यक भंडारण से बचें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में एलपीजी एवं गैस संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 181, 112 एवं 14435 हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे संचालित हैं। कृत्रिम संकट, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................