राज्य सरकार के विरोध में भाजपा एससी मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Jul 13, 2021 - 02:00
 0
राज्य सरकार के विरोध में भाजपा एससी मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

झुंझुनूं  (राजस्थान/ अरुण मुंड) राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं दलितों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अतिरिक्त जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया एवं एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार के दलित विरोधी रैवये के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने बताया कि दलित वोटों के कारण कांग्रेस ने साठ वर्षों तक देश और प्रदेश में राज किया लेकिन आज दलितों पर हो रहे अत्याचार, दुराचार के मामलों में सरकार मौन है। अभी हाल ही में झालावाड़ जिले में कृष्णा बाल्मीकि की पीट पीट कर हत्या,पाली जिले में दलित युवक की सर कुचलने की घटना, मांडलगढ़ में दलित को पेड़ से बांध कर मारपीट की घटना, अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दलित बच्ची के साथ बलात्कार की घटना राज्य की जर्जर कानून व्यवस्था की कहानी बयां करती है।इस दौरान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, मदन लाल सैनी,जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, जिला मंत्री संजय मोरवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, जिला पार्षद उम्मेद सिंह निर्वाण, पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी पौंख, मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी,रवि लाम्बा, रामनिवास सैनी, विजेन्द्र हटवाल,दलीप सैनी, महेंद्र सोनी,शीशराम सरपंच, शम्भु दयाल नेहरा,पवन धौलपुरिया, विजेन्द्र गोदारा,संदीप मेघवाल, पुरुषोत्तम सैनी, दीपक स्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................