डिस्कॉम ने बकाया बसूली के लिए चलाया अभियान, काटे कनेक्शन ,उतारे ट्रांसफार्मर, 46 करोड है बकाया

Oct 27, 2021 - 05:27
 0
डिस्कॉम ने बकाया बसूली के लिए चलाया अभियान, काटे कनेक्शन ,उतारे ट्रांसफार्मर, 46 करोड है बकाया
विधुत ट्रांसफार्मर उतारते विधुतकर्मी

बयाना /भरतपुर/ राजीव झालानी

बयाना 26 अक्टूबर। बयाना उपखंड में डिस्कॉम विधुत निगम की ओर से बकाएदार विधुत उपभोक्ताओं से अपनी बकाया राशि वसूली करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिससे ऐसे उपभोक्ताओं में काफी हलचल है। डिस्कॉम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बयाना क्षेत्र के विभिन्न उपभोक्ताओं पर निगम के करीब 46 करोड रूपए बकाया है। जिनकी वसूली के लिए निगम के अधिकारीयों की ओर से कई बार बकाएदारों को नोटिस देकर व व्यक्तिगत सम्पर्क कर बकाया राशि शीघ्र जमा कराने को कहा गया है। बार बार सावचेत किए जाने व एकमुश्त बकाया राशि जमा कराने पर विशेष छूट दिए जाने के बावजूद अभी तक कई लोगांे की ओर से बकाया राशि जमा नही कराई जा सकी है। जिसकी वसूली के लिए यह अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत पहले दिन कई उपभोक्ताओं के विधुत कनैक्शन काटने व ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाही की गई। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। निगम के सहायक अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि अभियान के पहले दिन 15 घरेलू बकाएदारा उपभोक्ताओं के विधुत कनेक्शन काटे गए व दो कृषि उपभोक्ताओं के कनेक्शन से संबंधित ट्रांसफार्मरों को उतरवाया गया उन्होंने बताया कि डिस्कॉम की ओर से बकाया कृषि उपभोक्ताओं को अपनी बकाया बिल की मूल राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज व पैनल्टी माफ करने तथा घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को बिल की राशि पर लगाई गई ब्याज में 50 प्रतिशत छूट दिए जाने और वीसीआर की राशि पर भी समझौता समिती में सुनवाई हेतु समयसीमा की बाध्यता में शिथिलता दी गई थी। इसके बावजूद भी कई उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा नही कराई गई। निगम की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं के कनैक्शन काटने व ट्रांसफार्मर उतारने के निर्देश दिए है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................